फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल-दीपिका पादुकोण तक लाल साड़ी में दिखा चुकी हैं जलवे, ब्राइडल के लिए है परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन

Thu, 10 Sep 2020 10:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लाल साड़ी - फोटो : instagram
बॉलीवुड की हीरोइनों का बेस्ट एथिनिक वियर साड़ी है। इस बात का सबूत है ये तस्वीरें जिसमें वो हर बार खूबसूरत साड़ी पहने नजर आईं। इवेंट हो या अवॉर्ड फंक्शन या फिर सेलिब्रटीज की वेंडिग, हर बार इन हीरोइनों की खूबसूरत साड़ी ने फैंस का दिल चुराया है। वहीं कई बार तो ये खूबसूरत बालाएं लाल साड़ी में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। जिसमें ये किसी नई दुल्हन से कम नहीं लगीं। तो चलिए देखें काजोल से लेकर दीपिका पादुकोण की खूबसूरत लाल साड़ियां, जिसमें ये नई-नवेली दुल्हन बनकर तैयार हुईं। 
विज्ञापन

2 of 5
deepika ranveer - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण
शादी के बाद से कई बार दीपिका खूबसूरत साड़ियों में स्पॉट हो चुकी हैं। जिसमें उनका गॉर्जियस लुक नजर आया। लेकिन इस लाल कांजीवरम साड़ी में उनका लुक किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं था। शादी की सालगिरह पर दर्शन करने पहुंची दीपिका इस साड़ी में काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं।
विज्ञापन

3 of 5
kajol - फोटो : instagram
काजोल
काजोल वैसे तो फैशन के मामले में फैंस को बहुत ही कम इंप्रेस कर पाती हैं। लेकिन बात जब साड़ी सेलेक्शन की आती है तो उनके लुक का जवाब नहीं। फिल्म के प्रमोशन के लिए लाल रंग की साड़ी और पर्ल चोकर नेकपीस के साथ वेवी पोनीटेल में काजोल का लुक काफी इंप्रेसिव था। वहीं काजोल को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल था। 

4 of 5
aishwarya rai bachchan - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय को लाल रंग से प्यार है और वो कई बार इस कलर के एथिनिक वियर में स्पॉट हो चुकी हैं। लेकिन मिसेज बच्चन का ये आईकॉनिक रेड साड़ी लुक हर फैंस का पसंदीदा है। सिल्क की चटक लाल साड़ी संग गोल्डन नेकपीस और बालों में गजरा लगाएं वो किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर
वहीं जान्हवी कपूर की प्लेन शिमरी बॉर्डर वाली साड़ी लड़कियों के साथ ही होने वाली ब्राइडल के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट है। इवेंट में जान्हवी कपूर ने इस खूबसूरत साड़ी को स्ट्रैपी ब्लाउज और बीच वेवी हेयर डू के साथ कैरी किया था। वहीं बात करें जान्हवी के मेकअप की तो न्यूड पिंक लिप्स और नो आई मेकअप के साथ इस खूबसूरत साड़ी में जान्हवी का लुक कमाल दिख रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें