टीवी एक्ट्रेस अनीता हंसनंदानी लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अपनी प्रेंग्नेंसी की अफवाहों के बीच वो एक के बाद एक खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। हालांकि अनीता ने अभी तक अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर कोई जवाब नहीं दिया है। लेकिन उनकी इन तस्वीरों को देख फैंस जरूर खुश हैं। अलग-अलग स्टाइलिश लुक में अनीता की तस्वीरें इंस्टाग्राम का तापमान बढाने के लिए काफी हैं।