फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन फर्नांडिस और जान्हवी कपूर ने पहना एनिमल प्रिंट ड्रेस, तस्वीरों में देखें बोल्ड लुक

Mon, 28 Mar 2022 02:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143
जैकलीन फर्नांडिस जहां अपने बिंदास फैशन सेंस से फैंस की चहेती हैं तो वहीं दूसरी तरफ जान्हवी कपूर का बोल्ड लुक इन दिनों काफी चर्चा में हैं। ऐसे में ये दोनों एक्ट्रेस जब एक जैसे ट्रेंड को फॉलो करते दिखीं। तो चर्चा में आना तो बनता है। दरअसल जैकलीन इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक के बाद एक स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ जान्हवी कपूर बोल्ड और स्टाइलिश दिखने का कोई मौका नहीं छोडती। बोल्ड लुक के लिए इन दोनों हसीना ने एनिमल प्रिंट को चुना। तस्वीरों में देखें इन हसीना के एनिमल प्रिंट में बोल्ड अंदाज।
विज्ञापन

2 of 5
jacqueline - फोटो : instagram
सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट चांदनी वहाबी ने जैकलीन फर्नांडिज और जान्हवी कपूर के इस लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमे ये दोनों ही एक्ट्रेस बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। जैकलीन ने यलो बेस की ड्रेस को चुना है। जिस पर ब्लैक कलर के लेपर्ड प्रिंट बने हैं। वहीं इस गाउन की स्पैगेटी स्लीव और काउल नेक स्टाइलिश दिख रही है। वहीं थाई हाई स्लिट इस ड्रेस को बोल्ड बनाने के लिए काफी है।
विज्ञापन

3 of 5
jacqueline - फोटो : instagram
इसके साथ ही जैकलीन इस एनिमल प्रिंट ड्रेस में बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। जैकलीन ने इस आउटफिट को खुले वेवी बालों के साथ ही विंग्ड आईलाइनर और पिंक लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। जबकि ब्लश पिंक चिक्स और बीमिंग हाईलाइटर इसे खास बनाने के लिए काफी दिख रहे हैं। वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो हाथों में रंग के साथ ही गोल्डन बिग हूप ईयररिंग्स पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही है। 

4 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
दूसरी तरफ जान्हवी अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को क्लीन बोल्ड करते दिख रही हैं। जान्हवी ने इस फोटोशूट के लिए ब्लैक एंड गोल्डन कलर की एनिमल प्रिंट का आउटफिट पहन रखा है। जिसमे हाई स्लिट स्कर्ट के साथ ही स्वीटाहार्ट शेप नेकलाइन है। जो कि प्लजिंग होने के साथ ही बैकलेस डिजाइन में है। वहीं जान्हवी इतने बोल्ड आउटफिट में काफी ज्यादा हॉट नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
इस एनिमल प्रिंट आउटफिट को जान्हवी ने स्ट्रैपी हील्स के साथ कोहल रिम्ड आईलाइनर और न्यूड पिंक शेड की लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। जबकि पोज देने के लिए जान्हवी ने अपने बालों को बिल्कुल मेसी लुक दिया है। जिसमे वो हमेशा की तरह ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। वैसे तो समर में फ्लोरल प्रिंट सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहते हैं। लेकिन इन हसीनाओं के एनिमल प्रिंट देख खुद ही तय करें किसका लुक है सबसे ज्यादा बोल्ड एंड ब्यूटीफुल। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें