फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeans Styling Tips: बेल बॉटम जींस को स्टाइल करने के 5 बेस्ट तरीके, जिनकी वजह से दिखेंगी सबसे अलग

Tue, 25 Mar 2025 11:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपने बेल बॉटम जींस खरीदी है लेकिन ये समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे स्टाइल करें, तो हम आपकी इसमें मदद करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
बेल बॉटम जींस को स्टाइल करने के 5 बेस्ट तरीके - फोटो : Adobe stock
Jeans Styling Tips: वैसे को कहावत है कि समय के साथ फैशन बदलता रहता है लेकिन एक और कहावत है कि इतिहास खुद को एक बार अवश्य दोहराता है। यही वजह है कि कुछ-कुछ समय बीतने के बाद पुराने ट्रेंड दोबारा से चलन में आ जाते हैं। आज के समय में कई आउटफिट ऐसे हैं, जो काफी पहले कैरी किए जाते थे, लेकिन अब एक बार फिर से लोगों के सिर चढ़कर उनका क्रेज बोल रहा है।

यहां हम बात कर रहे हैं बेल बॉटम जींस की, जो आजकल पुरुषों से लेकर महिलाओं तक को काफी पसंद आ रही है। पुरुषों के लिए इसे स्टाइल करना आसान होता है, लेकिन जब बात आती है महिलाओं की तो वो इसको लेकर काफी संशय में रहती हैं। इसी के चलते हम यहां आपको बेल बॉटम जींस स्टाइल करने के कुछ आइडिया देने जा रहे हैं, ताकि आपका अंदाज किसी हिरोइन से कम न लगे। 
विज्ञापन

2 of 6
टैंक टॉप के साथ - फोटो : instagram
टैंक टॉप के साथ

आज-कल महिलाओं को टैंक टॉप्स काफी पसंद आती हैं। ये टाइट फिटिंग की होती हैं और इसे किसी भी तरह की जींस के साथ कैरी किया जाता है। लेकिन यदि आप इसे बेल बॉटम जींस के साथ पहनेंगी तो आपका अंदाज सबसे अलग लगेगा। ये आपको बोल्ड दिखने में भी मदद करेगा। खासतौर पर यदि आप ग्लैमरस लुक कैरी करना चाहती हैं तो टैंक टॉप के साथ बेल बॉटम पहनें। 
विज्ञापन

3 of 6
जैकेट के साथ - फोटो : Adobe stock
जैकेट के साथ

बहुत सी लड़कियां और महिलाएं टैंक टॉप में खुद सहज नहीं हो पातीं, ऐसे में आप टैंक टॉप के ऊपर जैकेट कैरी कर सकती हैं। अब जब गर्मी का मौसम है तो आप इसके साथ कॉटन की जैकेट कैरी कर सकती हैं। नहीं तो डेनिम जैकेट भी आपके लुक को क्लासी दिखने में मदद करेगी। 

4 of 6
सेमी-टैंक टॉप के साथ - फोटो : Adobe stock
सेमी-टैंक टॉप के साथ

सेमी टैंक टॉप आपके लुक को अलग दिखने में मदद करेगी। इसे आप आप अपने दफ्तर भी कैरी करके जा सकती हैं। सेमी-टैंक टॉप के साथ बेल बॉटम जींस आपको कूल लुक देने में मदद करेगी। इसलिए चाहें तो सेमी-टैंक टॉप के साथ इसे कैरी करें। 
विज्ञापन

5 of 6
नॉर्मल टी -शर्ट के साथ - फोटो : instagram
नॉर्मल टी -शर्ट के साथ

यदि आपके पास टैंक टॉप या फिर जैकेट नहीं है तो आप बेल बॉटम जींस को साधारण सी टी शर्ट के साथ भी कैरी कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि बेल बॉटम जींस के साथ हमेशा स्किनी फिट वाली टॉप ही अच्छी लगेगी। ऐसे में बस अपनी जींस के हिसाब से सही रंग की टीशर्ट का चयन करें और उसे पहनकर जलवा बिखेरें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये न पहनें - फोटो : Adobe stock
ये न पहनें

बेल बॉटम जींस को स्टाइल करते समय ध्यान रखें कि आप इसे ओवर साइज टी-शर्ट या टॉप के साथ नहीं पहन सकते। ओवर साइज अपर वियर आपके लुक को खराब कर देगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें