फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG Vs DC: अक्षर पटेल या ऋषभ पंत, स्टाइल के मामले में किस कप्तान का पलड़ा भारी ?

Mon, 24 Mar 2025 04:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2025 में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। ऐसे में मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तानों के स्टाइल पर भी एक नजर डाल लें। 
विज्ञापन
1 of 7
अक्षर पटेल या ऋषभ पंत, स्टाइल के मामले में किस कप्तान का पलड़ा भारी ? - फोटो : instagram- LSG And DC
LSG Vs DC: आज का दिन दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स  के लिए काफी खास होने वाला है। आज दोनों टीमें एक -दूसरे को टक्कर देने के लिए विशाखापत्तनम के वाईएसआर स्टेडियम में उतरेंगी। इस बार दिल्ली की कमान अक्षर पटेल संभालेंगे, जबकि लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे।

मैच में कौन जीतेगा या कौन हारेगा इस बात का फैसला तो 7:30 बजे के बाद हो ही जाएगा लेकिन दोनों कप्तानों में से स्टाइल में कौन आगे है इस बारे में फैसला हम और आप करेंगे। यहां हम आपको अक्षर पटेल और ऋषभ पंत दोनों के ही लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप ये फैसला कर सकें। दोनों कप्तान स्टाइल के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। तो चलिए बिना देर किए नजर डालते हैं दोनों टीमों के कप्तानों पर। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अक्षर पटेल का फॉर्मल लुक - फोटो : instagram -axar patel
अक्षर पटेल का फॉर्मल लुक

अक्षर पटेल का फॉर्मल लुक किसी हीरो से कम हीं है। इस तरह के कोट-पैंट में अक्षर पटेल काफी हैंडसम लगते हैं। एक समारोह के दौरान उन्होंने सफेद शर्ट के साथ ब्लैक पैंट और सूट पहना था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Rishabh Pant - फोटो : instagram -Rishabh Pant
ऋषभ पंत के फॉर्मल लुक

अक्षर के बाद नजर डालें ऋषभ पंत के फॉर्मल लुक पर तो ऋषभ फॉर्मल में भी काफी कूल पोज देते नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज चश्मे की वजह से और भी ज्यादा स्टाइलिश लग रहा है। सफेद शर्ट के साथ ब्लैक पैंस-सूट में ऋषभ काफी हैंडसम दिख रहे हैं।  

4 of 7
अक्षर पटेल का कैजुअल लुक - फोटो : instagram -axar patel
अक्षर पटेल का कैजुअल लुक

अक्षर को ज्यादातर इसी तरह के लुक में देखा जाता है। वो जींस के साथ टी-शर्ट पहनना काफी पसंद करते हैं। इसी क्रम में उनका ये अंदाज भी काफी अलग है। ब्लैक टी शर्ट के साथ डेनिम जींस और गले में चेन पहनकर अक्षर काफी अच्छे लग रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
ऋषभ पंत का कैजुअल लुक - फोटो : instagram -Rishabh Pant
ऋषभ पंत का कैजुअल लुक

अक्षर के बाद नजर डालते हैं ऋषभ पंत के कैजुअल लुक पर तो इस फुल स्लीव की टीशर्ट के साथ उन्होंने ब्लैक जींस कैरी की है। ये कलर कॉम्बिनेशन आज-कल काफी ट्रेंड में है। इसके साथ स्नीकर्स पहनकर आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
अक्षर पटेल का कूल लुक - फोटो : instagram -axar patel
अक्षर पटेल का कूल लुक

अक्षर जब भी कहीं बीच पर घूमने जाते हैं तो इसी तरह के शॉर्ट्स और लूज फिटिंग वाली टीशर्ट कैरी करते हैं। उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। इस तरह लुक खासतौर पर बीच पर घूमने के दौरान ही कैरी किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऋषभ पंत का कूल लुक - फोटो : instagram -Rishabh Pant
ऋषभ पंत का कूल लुक

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत भी कूल अंदाज दिखाने में किसी से कम नहीं है। शॉर्ट्स के साथ सफेद टी श4ट और उसके ऊपर से जैकेट उनके लुक को अच्छा दिखने में मदद कर रही है। 

फिलहाल स्टाइल के मामले में तो दोनों कप्तान एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं, अब देखना है कि मैच में क्या होता है ?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें