अधिकतर लड़कियों की वार्डरोब में जींस जरूर शामिल होती है। जींस में लड़कियों का लुक अच्छा लगता है। शर्ट, टॉप और कुर्ते आदि के साथ लड़कियां अपनी जींस को टीमअप कर सकती हैं। कुछ जींस ऐसी होती हैं, जो काफी पुरानी होने के बाद भी आपकी फेवरेट होती हैं। जिसे आप हमेशा अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाकर रखना चाहते हैं हालांकि आपकी फेवरेट जींस पुरानी हो जाती है, वह आपको टाइट, लूज होने लगती हैं या फिर जींस का रंग उतरने लगता है। ऐसे में आप उसे चाह कर भी पहन नहीं पाते। क्योंकि आपकी वहीं पसंदीदा जींस अब पहनने पर अच्छी नहीं लगेगी। ऐसे में या तो आप अपनी पुरानी जींस को वार्डरोब से निकाल देते हैं या फिर आप टाइट हो गई जींस को पहनने के लिए अपने पहले वाले फिगर में वापस आने की कोशिश करते हैं। लेकिन फिगर मेंटेन रखना और स्लिम होना आसान नहीं होता। अगर आपकी वार्डरोब में ऐसी जींस हैं, जिन्हें आप दोबारा पहनना चाहते हैं तो कुछ ट्रिक्स को आजमा सकती हैं। चलिए जानते हैं पुरानी जींस को वापस कैरी करने के लिए क्या हैं टिप्स और ट्रिक्स।