बीटाउन एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी बोल्ड इमेज को हमेशा बरकरार रखती हैं। डीप नेकलाइन और शार्ट्स ड्रेसेज के साथ ही टोंड एब्स दिखाते वो अक्सर ही तस्वीरें साझा करती हैं। जिसमे उनका ग्लैमरस लुक फैंस को घायल करता है। इसके साथ ही वो फिल्मी पर्दे पर भी ज्यादातर मौकों पर सिजलिंग लुक में ही नजर आती हैं। फिल्म राधे में भी अपनी इमेज के हिसाब से वो ज्यादातर मौकों पर शार्ट् ड्रेसेज और ग्लैमरस लुक में नजर आईं। दिशा के इतने बोल्ड लुक के फैंस दीवाने रहते हैं। अपनी इमेज के हिसाब से ही उनके मैगजीन फोटोशूट भी होते हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर दिखीं जिसमे उनका ब्यूटीफुल लुक देखने को मिला। दिशा इन तस्वीरों में बेहद आकर्षक अंदाज में पोज देते दिख रही हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।