फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीले वनपीस में जैस्मिन भसीन लग रही हैं बेहद प्यारी, फैंस ने कहा ‘मैंगो बेबी’

Fri, 12 Mar 2021 12:33 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जैस्मिन भसीन लुक - फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806

गर्मियों का मौसम आते ही सेलिब्रिटीज का फैशन ट्रेंड बिल्कुल बदल चुका है। कपड़ों के चयन से लेकर रंगों तक में बदलाव दिखाई पड़ रहा है। बिग बॉस के घर में अपने मोहक अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली जैस्मिन अक्सर अपने फोटो शूट और रिल्स में भी बेहद दिलकश नजर आती हैं। इस बार जैस्मिन ने पीले रंग का एक सिंपल सा मगर बेहद आकर्षक वनपीस पहना है जो कि लोगों को बहुत पसंद आया और फैंस ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट्स की बाढ़ ही ला दी। अगली स्लाइड्स से जानिए कैसा है कि ये जैस्मिन का गर्मियों वाला प्यारा लुक।

विज्ञापन

2 of 4
जैस्मीन भसीन का पीला आउटफिट - फोटो : instagram

इस प्रकार है पूरा लुक
जैस्मीन ने पीले रंग के इस थ्री- फोर्थ लेंथ वाले ड्रेस को क्रीम कलर के टर्टल नेक के साथ पहना है, जिससे कि उन्हें एकदम स्मार्ट लुक मिल रहा है। जैस्मीन ने इस ड्रेसअप के साथ किसी भी प्रकार की कोई हैवी एसेसरीज नहीं पहनी है। हाथ में एक सामान्य सी अंंगुठी नजर आ रही है। नाखूनों पर उन्होंने सफेद कोट की नेलपेंट लगाई है। बालों को लेयर्स में ही सेट किया गया है। हेयर स्टाइलिंग मीनी महादिक ने की है।

विज्ञापन

3 of 4
जैस्मिन भसीन मेकअप - फोटो : सोशल मीडिया

इस प्रकार है मेकअप 
गर्मियों और आउटफिट के अनुसार ही जैस्मीन का मेकअप एक सिंपल है। आंखों में हल्का काजल और मस्करा नजर आ रहा है। नाक को हाइलाइट किया गया है। साथ ही होठों पर हल्के गुलाबी रंग से मिलते- जुलते शेड का उपयोग किया गया है। नंदिनी आडवाणी ने जैस्मीन का मेकअप किया है। आउटफिट जारा से है, स्टाइलिंग सिमरत बोहरा ने की है। तस्वीर में आगे की ओर झुककर और पीछे से दीवार से सटकर जैस्मीन परफेक्ट पोज दे रही हैं।

 

विज्ञापन

4 of 4
एक प्रशंसक ने उन्हें ‘मैंगो बेबी’ कह डाला है - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने कह डाला मैंगो बेबी
जैस्मीन के इस पीले आउटफिट को देखकर फैंस तरह-तरह के कमेंट करने लगे। अधिकांश कमेंट में उनके इस लुक की खूब सराहना हुई है। वहीं एक प्रशंसक ने उन्हें ‘मैंगो बेबी’ कह डाला है। एक ने तुकबंदी करते हुए लिखा है कि ‘जैस्मीन भसीन, सबसे हसीन’। लड़कियों ने भी इस लुक को बहुत पसंद किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें