Janmashtami Special Mehndi Design: जन्माष्टमी के दिन मेहंदी लगाना केवल सुंदरता बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि शुभता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी खास माना जाता है। भारतीय परंपरा में मेहंदी को शगुन और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि इस दिन मेहंदी लगाने से घर में खुशियां आती हैं और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मेहंदी की ठंडक मन और शरीर को शांति देती है, जिससे पूजा और उपवास के दौरान ऊर्जा बनी रहती है। इस जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण, बांसुरी, मोरपंख और कान्हा के चेहरे जैसी मेहंदी डिज़ाइन हाथों पर रचा सकती हैं। इस वर्ष 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी है। उसके पहले अपने हाथों में कान्हा के नाम की मेहंदी रचाएं। यहां कृष्ण जन्माष्टमी की कुछ सुंदर और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जहां से आप हाथों में मेहंदी की सुंदर डिजाइन को उतार सकते हैं।