फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Look: पहले भी भगवा साफा में नजर आ चुके हैं पीएम मोदी, जानिए क्यों चुना फिर से ये रंग

Fri, 15 Aug 2025 09:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

independence day 2025 pm modi look:  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्हें कई बार केसरिया, नारंगी या भगवा रंग में देखा गया। कभी उनके साफा तो कभी जैकेट का रंग भगवामय हुआ। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने इसके पहले कब-कब नारंगी या भगवा रंग को अपनाया। 
विज्ञापन
1 of 8
पीएम मोदी - फोटो : Self
Independence day 2025 pm modi look: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 79वें स्वतंत्रता दिवस पर 12वीं बार लाल किले से प्राचीर से ध्वजारोहण किया। अपने कार्यकाल के दौरान बीते 11 वर्षों में हर साल प्रधानमंत्री मोदी की वेशभूषा हमेशा चर्चा में रही। पीएम मोदी के परिधान एक नए फैशन ट्रेंड की शुरुआत करते हैं, वह चाहे उनका आधे बाजू का कुर्ता हो, लहरिया प्रिंट पगड़ी या साफा हो और या फिर उनका गमछा हो। खासतौर पर उनके द्वारा पहने गए साफे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। 

इस बार पीएम नरेंद्र मोदी भगवामय नजर आए। उनके साफा और पगड़ी में भगवा व केसरिया रंग नजर आया। साथ ही पीएम मोदी ने स्कार्फ लिया, जिसमें देशभक्ति और तिरंगे का रंग दिखा। हालांकि पीएम मोदी का भगवा प्रेम नया नहीं है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्हें कई बार केसरिया, नारंगी या भगवा रंग में देखा गया। कभी उनके साफा तो कभी जैकेट का रंग भगवामय हुआ। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने इसके पहले कब-कब नारंगी या भगवा रंग को अपनाया। 


विज्ञापन

2 of 8
पीएम मोदी का परिधान - फोटो : डीडी वीडियो ग्रैब
स्वतंत्रता दिवस 2025 को पीएम मोदी का लुक

79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पहना। उसके ऊपर केसरियां रंग की हाफ बंद गले की जैकेट से खुद को स्टाइल किया। साथ ही सफेद रंग का स्कार्फ गले में डाला है, जिसके किनारे पर तिरंगे का रंग यानी केसरिया, सफेद और हरा रंग नजर आ रहा है। हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी ने साफा बांधा। उनके साफा का रंग भगवा रहा। राजस्थानी भगवा साफा में पीएम बेहद स्टाइलिश दिख रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 8
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA
कब-कब भगवा साफा में नजर आए पीएम मोदी?

75वां स्वतंत्रता दिवस 2021

साल 2021 में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पीएम मोदी कुछ खास और अलग वेश भूषा में नजर आए थे। पीएम मोदी ने इस दौरान पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार, नीली जैकेट और स्टॉल के साथ भगवा पगड़ी पहनी थी।

 

4 of 8
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA
स्वतंत्रता दिवस 2020 में भगवा पगड़ी


वर्ष 2020 की बात करें तो पीएम मोदी ने भगवा और क्रीम कलर की पगड़ी पहन रखी थी। प्रधानमंत्री ने 'साफा' को आधी बाजू के कुर्ते के साथ शानदार तरीके से जोड़ा था। उन्होंने भगवा बॉर्डर वाला सफेद दुपट्टा भी पहना रखा था।
विज्ञापन

5 of 8
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA
2018 में गहरा केसरिया रंग चुना 

वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से पांचवीं बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और इस दौरान वे फुल बाजू का कुर्ता पायजामा और इसके साथ ही में उन्होंने एक उपरना भी ले रखा था। इस साल प्रधानमंत्री ने गहरे केसरिया और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी।
विज्ञापन

6 of 8
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA
2015 में नारंगी बांधनी साफा

साल 2015 में प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर क्रीम रंग के कुर्ते और सफेद रंग के चूड़ीदार पैजामे में नजर आए थे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने खादी रंग की जैकेट भी पहन रखी थी। साथ ही पगड़ी सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा था। पीएम मोदी ने नारंगी रंग का बंधानी साफा बांधा था, जिस पर लाल और हरे रंग की पट्टियां मौजूद थीं।
विज्ञापन

7 of 8
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA
साल 2014 में पहली बार भगवा रंग के साफा में दिखे थे पीएम


साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया था। उस साल सफेद रंग के आधी बांह वाले खादी कुर्ते और चूड़ीदार पैजामे में नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने भगवा रंग का जोधपुरी बंधेज साफा भी बांधा हुआ था, जो कि आकर्षण का केंद्र था।
विज्ञापन

8 of 8
स्वतंत्रता दिवस पर मोदी का लुक - फोटो : Amar ujala
क्या है पीएम के परिधान की खास बात?

भारतीय परंपरा में भगवा रंग त्याग और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। इतिहास में योद्धा, साधु या स्वतंत्रता सेनानी अक्सर भगवा ध्वज और वस्त्र धारण करते थे, जो जिससे वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण झलकता था। वहीं राजस्थानी साफा और बंदगला के हाफ जैकेट भारतीय डिजाइन की पहचान है जो कि स्वतंत्रता दिवस पर पहनना स्वदेशी वस्त्र और हस्तकला के सम्मान का  संकेत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें