जान्हवी कपूर अपने लुक्स की वजह से हर वक्त सुर्खियों में रहती हैं। पार्टी और एयरपोर्ट लुक्स की तस्वीरें अभी इंटरनेट पर वायरल हो ही रही हैं कि उनके नए लुक ने फैंस को इंप्रेस कर लिया। जान्हवी कपूर अपने स्टाइल सेंस से लोगों को फैन बना लेती हैं। एक के बाद अलग फोटोशूट में जान्हवी स्टाइल से भरपूर दिख रही हैं। वहीं उनके पोज हर किसी का ध्यान खींचने के लिए काफी हैं।
जान्हवी कपूर ने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसमे वो सफेद रंग की ड्रेस पहने रेडी हैं। वहीं उनका ये लुक क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख ऱहा है।