फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने बोल्ड कपड़े छोड़ ओढ़ लिया घूंघट, दुल्हन की तरह हुईं तैयार

Thu, 21 Apr 2022 03:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर अपने बोल्ड कपड़ों की वजह से जहां जमकर सुर्खियां बटोर रही थीं। वहीं कुछ यूजर्स उनके बोल्ड कपड़ों पर ट्रोल भी कर रहे थे। लेकिन इस बार जान्हवी ने बोल्ड कपड़ों को छोड़ दुल्हन के लिबास में फैंस को सरप्राइज दिया है। जान्हवी कपूर ने अपने दुल्हन के लिबास वाली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जिसमे वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
janhvi kapoor - फोटो : instagram
वैसे जान्हवी कपूर ने इन दिनों लगातार अपने जबरदस्त फैशन सेंस से हर किसी को हैरान कर दिया था। फिर वो चाहे उनका पार्टी में बोल्ड मिरर वर्क वाले आउटफिट का लुक हो या फिर डिनर डेट के लिए बैकलेस जंपसूट। उनकी फैशन च्वॉइस बेहद शानदार नजर आई। वहीं इस बार भी जान्हवी ने दुल्हन बन फोटोशूट के लिए हटके लुक चुना। जान्हवी कपूर सिर पर घूंघट डाले पोज देते नजर आईं। 
विज्ञापन

3 of 6
janhvi kapoor - फोटो : instagram
बता दें कि जान्हवी कपूर ने ब्राइडल मैगजीन के कवर के लिए ये फोटोशूट करवाया। जिसमे वो फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के कलेक्शन में रेडी दिखीं। जान्हवी ने पेस्टल पिंक कलर के लहंगे को चुना है। जिस पर लाल रंग की फ्लोरल मोटिफ्स की इंट्रीकेटेड एंब्रायडरी की गई है। वहीं इस लहंगे के साथ पहने ब्लाउज ने हर किसी का ध्यान खींचा। ऑफ शोल्डर डिजाइन के साथ ही इस ब्लाउज की स्वीट हार्ट नेकलाइन काफी बोल्ड थी। जिसमे जान्हवी का लुक शानदार दिख रहा था।

4 of 6
janhvi kapoor - फोटो : instagram
वहीं सिर पर मैचिंग की झीने से फैब्रिक की चुनरी को घूंघट की तरह ओढ़ रखा था। माथे पर मांग टीका, गोल्ड ईयररिंग्स के साथ ही हाथों में हैवी हथफूल पहने जान्हवी पूरी तरह से दुल्हन वाले लिबास में तैयार थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी ने मॉडर्न ब्राइड के रूप में कई सारे लहंगों में पोज दिया है। गुलाबी रंग के इस लहंगे को काफी पतले फैब्रिक से बनाया गया है। जिस पर थ्री डी एंब्रायडरी की गई थी। एंब्रायडरी में बारीक फूल-पत्तियों का काम किया गया है। वहीं इस पिंक लहंगे को जान्हवी ने अनकड डायमंड और एमरॉल्ड के नेकलेस के साथ मैच किया है। वहीं बात करें मेकअप की तो इसे काफी सिंपल ही रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
janhvi kapoor - फोटो : instagram
हालांकि जान्हवी ने केवल मॉडर्न ब्राइड वाले लुक में ही फोटोशूट नहीं करवाया है। उनका ट्रेडिसनल लुक भी सामने आया है। जिसमे वो बड़ी सी नथ और माथ पट्टी के साथ मैच किया है। लाल रंग के सिल्क दुपट्टे पर गोटा का वर्क है। वहीं कुंदन के कड़े और नेकपीस के साथ ही माथे पर लगी बड़ी सी गोल बिंदी काफी खूबसूरत लुक दे रही थी। वहीं जान्हवी इस लहंगे में परफेक्ट ब्राइड के लु में नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें