फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Look 2022: जैकलीन का ये लुक दिवाली पार्टी के लिए है बिल्कुल परफेक्ट

Mon, 24 Oct 2022 12:29 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
jacqueline - फोटो : instagram
दिवाली का त्योहार नजदीक है। अगर आप इस दिन ट्रेडिशनल लुक में रेडी होना चाहती हैं, तो साड़ी सबसे बढ़िया आउटफिट होगा। वैसे भी इन दिनों बॉलीवुड हसीनाओं को भी पारंपरिक कपड़े में साड़ी भा रही है। अगर आप चाहती हैं कि बीटाउन एक्ट्रेस की तरह दिवाली वाले दिन तैयार हों तो जैकलीन फर्नांडिस की तरह रेडी हो सकती हैं। हाल ही में इवेंट में शामिल होने के लिए जैकलीन ने यलो मस्टर्ड कलर की साड़ी को चुना था। जिसमे वो बेहद हसीन दिख रही थीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
jacqueline - फोटो : instagram
जैकलीन फर्नांडिस वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल हर आउटफिट में कमाल की खूबसूरत दिखती हैं। वहीं उनका फैशन सेंस भी लाजवाब है। बोल्ड अंदाज में तैयार होना हो या फिर बिल्कुल देसी लुक, हर बार फैंस उनके लुक से इंप्रेस हो जाते हैं। इवेंट में शामिल होने के लिए जैकलीन ने साड़ी को चुना। जो त्योहारों के सीजन में परफेक्ट लुक दे रहा था। जैकलीन की इन तस्वीरों को सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
jacqueline - फोटो : instagram
जैकलीन ने खास मौके के लिए पीले मस्टर्ड कलर की साड़ी को चुना है। जिसे डिजाइन सब्यसाची के कलेक्शन से लिया गया है। ऑर्गेंजा सिल्क की इस झीनी सी साड़ी के साथ मैचिंग के स्लीवलेस ब्लाउज को मैच किया गया है। वहीं साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर बना है। जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर रहा है। जैकलीन ने साड़ी को सिंपल से खुले पल्लू में पहना है। वहीं साड़ी पर बने फ्लोरल पैटर्न और सिकुइन वर्क इसे खास बना रहा है। 

4 of 5
jacqueline - फोटो : instagram
जिसे जैकलीन ने स्लीक ब्रेसलेट और एमरॉल्ड स्टोन वाली ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। वहीं बालों को साइड पार्टीशन के साथ ही वेवी स्टाइल लुक दिया गया है। बात करें मेकअप की तो हमेशा की तरह जैकलीन विंग्ड आईलाइनर और फॉल्स लैशेज  के साथ मॉव लिप शेड में दिखीं। जबकि ड्यूई बेस मेकअप और पिंक आईशैडो लुक को खूबसूरत बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram
बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म रामसेतु में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें