फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

jacqueline fernandez: जैकलीन फर्नांडिस ने पहनी ऐसी साड़ी, कीमत सुन नहीं होगा यकीन

Wed, 27 Jul 2022 04:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
jacqueline - फोटो : instagram
जैकलीन फर्नाडिस बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं। जो कभी भी अपने लुक्स के साथ समझौता नहीं करतीं। वहीं ड्रेस से लेकर शूज और पर्स तक सबकुछ हमेशा एक्सपेंसिव ही पहनना पसंद करती हैं। फिर वो चाहे उनका एथिनिक लुक हो या फिर जबरदस्त ग्लैमरस लुक। इस बार भी उनके लुक्स को सस्ता समझने की भूल हरगिज ना करें। जब वो फिल्म विक्रांत रोणा के ट्रेलर लांच पर पहुंची।
विज्ञापन

2 of 4
jacqueline - फोटो : instagram
दरअसल, जैकलीन फर्नांडिस फिल्म के ट्रेलर लांच में पहुंची थीं। जहां पर वो सलमान खान के साथ अपने गाने को प्रमोट करते दिखीं। वहीं सलमान खान ने जैकलीन के साथ गाने के हुक स्टेप पर ठुमके भी लगाए। जैकलीन ने इस इवेंट के लिए ग्रीन कलर प्रिंटेड साड़ी को चुना था। जिस पर फ्लोरल प्रिंट बने थे। वहीं इस सुर्ख हरे रंग की साड़ी के साथ जैकलीन ने सिकुइन वर्क वाले ब्लाउज को चुना था। 
विज्ञापन

3 of 4
jacqueline - फोटो : instagram
गोल्डन सिकुइन स्लीवलेस ब्लाउज के साथ जैकलीन ने हरे रंग की साड़ी को पहना था। जिसकी हेमलाइन रफल डिटेलिंग वाली थी। वहीं साड़ी पर मल्टीकलर के प्रिंट बने थे। वहीं साड़ी के साथ गोल्डन कलर की कमरबंद भी ऐड थी। जैकलीन ने इस साड़ी को शानदार तरीके से स्टाइल किया था। जिसमे हाथों में मल्टीब्रेसलेट के साथ ही डार्क शेड के स्टड ईयररिंग्स शामिल हैं. वहीं बालों को साइड पार्टीशन में स्लीक स्ट्रेट लुक दिया गया था। 
विज्ञापन

4 of 4
jacqueline - फोटो : instagram
जिसमे जैकलीन हमेशा की तरह स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि जैकलीन की इतनी साधारण सी दिख रही मल्टीकलर प्रिंटेड ग्रीन साड़ी की कीमत को जरा भी हल्के में मत लें। राधिका क्लोदिंग ब्रांड की इस साड़ी की कीमत इसकी वेबसाइट पर पूरे 60 हजार की है। जिसे सुन एक बार जरूर झटका लगेगा। हालांकि आप चाहें तो सावन के मौसम में ऐसी हरे रंग की साड़ी को मार्केट से आसानी से ले सकती हैं। और इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें