फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या होता है सस्टेनेबल फैशन? भारत में इवांका ट्रंप की ड्रेस से फिर हुई चर्चा

Wed, 26 Feb 2020 01:30 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इवांका ट्रंप और जेरेड - फोटो : Amar Ujala
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दौरे पर आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद भी साथ में आए हुए थे। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका का यह दूसरा दौरा था। इवांका जब पहली बार नवंबर 2017 में भारत के दौरे पर आईं थी तो उनके फैशन के अंदाज ने सबको प्रभावित कर दिया था। इस बार भी जब इवांका ने एक शानदार रंगीन बेबी ब्लू और रेड मिडी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहने जहाज से बाहर कदम रखा तो उन्होंने सस्टेनेबल फैशन को लेकर एक बहुत तगड़ा संदेश दिया। अब आपके दिमाग में केवल एक ही सवाल घूम रहा होगा कि यह सस्टेनेबल फैशन क्या होता है?
विज्ञापन

2 of 5
पति के साथ डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
किसी पोशाक को दोबारा पहनना ही सस्टेनेबल फैशन के तौर पर जाना जाता है। दुनिया भर में कई मशहूर हस्तियां सोच-समझ कर अपने कपड़ों को दोबारा पहनने की निर्णय ले रही हैं। इसके पीछे सबसे मुख्य वजह कपड़ो की स्थिरता को बनाए रखना है। आपको बता दें कि कपड़े का एक छोटा सा टुकड़ा बनाने में ही कई सारे प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कपड़ों को बनाने में साफ पानी का उपयोग बड़ी मात्रा में किया जाता है। ऐसे में अगर किसी एक पोशाक को दोबारा पहना जाए तो प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ पानी की भी बचत होगी।
विज्ञापन

3 of 5
इवांका - फोटो : अमर उजाला
इवांका ट्रंप जैसी किसी महान हस्ती द्वारा एक राजकीय यात्रा के दौरान एक ही कपड़े को दोबारा पहनने का चुनाव सस्टेनेबल फैशन के लिए एक बहुत ही खास संदेश देता है। इस भारत दौरे पर इवांका ट्रंप ने पहले दिन जिस कपड़े को पहन रखा था उसे वो भारत से पहले सितंबर 2019 में अर्जेंटीना दौरे पर भी कैरी कर चुकी हैं। हालांकि इस ड्रेस की एसेसीरीज में मामूली बदलाव किए गए थे। अर्जेंटीना में इवांका वी-नेक टाई हैंगिंग डिटेल और राउंड स्लीव्स वाली बेबी ब्लू विस्कोस जॉर्जेट मिडी ड्रेस में स्पॉट हुईं थी लेकिन इस बार उन्होंने लाल पंप और मिडल पार्टेड लॉन्ग हेयर के साथ लुक को एक्सेसराइज किया, साथ ही एक स्टेटमेंट इयररिंग्स भी कैरी किया था।

4 of 5
इवांका और जैरेड ने किया ताजमहल का दीदार - फोटो : ani
इवांका के तरह ही कई महान हस्तियों ने सस्टेनेबल फैशन को ध्यान में रखते हुए अपने कपड़ों को कई खास अवसरों पर दोबारा पहनने का निर्णय लिया। इसी साल जोकर स्टार जोकिन फीनिक्स ने एक अवार्ड शो के दौरान कहा था कि सस्टेनेबल फैशन से लेकर नस्लीय भेदभाव जैसे मुद्यों पर हमें तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने खुद गोल्डन ग्लोब कस्टम स्टेला मेकार्टनी टक्स को दोबारा इस अवार्ड शो के दैरान पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी सुती कपड़े को बनाने में करीब 2700 लीटर पानी खर्च हो जाता है। इतनी मात्रा में पानी की बर्बादी कतई ठीक नहीं है। ऐसे में बेहतर होगा कि हम ऐसे कपड़ों का चुनाव करें जो लंबे समय तक चले। इतना ही नहीं किसी एक कपड़े को हम कई खास अवसरों पर भी पहन सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें