नीता और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने हाव-भाव और स्टाइल से भी काफी सिंपल और सोबर लगती हैं। ऐसे में उनका कोई भी अवतार हो पारंपरिक या वेस्टर्न ईशा अंबानी की साधारण खूबसूरती हर लुक में चार चांद लगा देती है। पिछले दिनों ईशा अपने मायके एंटीलिया में हुई एक प्रीवेडिंग सेरेमनी में नजर आई थीं । अब ईशा की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं।