फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे वेडिंग आउटफिट को दोहराने में न रहें पीछे, ईशा अंबानी-दीपिका पादुकोण तक शामिल हैं इस लिस्ट में

Sun, 14 Jun 2020 09:48 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
शादी खुद की हो या अपने भाई-बहन या सहेली की लोग अक्सर ही महंगे लहंगे से लेकर डिजाइनर आउटफिट खरीद लेते हैं। लेकिन एक बार पहनने के बाद फिर वो उसे दोबारा पहनने से कतराते हैं। उन्हें लगता है कि ये तो अभी मैंने पहना था। यहीं समस्या खुद की शादी में भी होती है। शादी में होने वाली तमाम रस्मों के लिए अक्सर सभी महंगे कपड़े खरीदते हैं और उसे दोहराने से कतराते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि अपने महंगे कपड़ों को दोहराने में जब एशिया का सबसे अमीर परिवार पीछे नहीं रहता तो फिर आप क्यों सोचते हैं। तो आगे की स्लाइड में जानिए उन सितारों के नाम जिन्होंने अपने शादी के लहंगे और कपड़ों के साथ ही महंगे आउटफिट को दोबारा रीपिट किया। इस लिस्ट में जुड़े नामों को पढ़ आप जरूर चौंक जाएंगे।

 
विज्ञापन

2 of 5
wedding outfit - फोटो : social media
जेनेलिया डिसूजा
कपड़ों को दोहराने के मामले में सबसे पहले जेनेलिया डिसूजा का नाम आता है। जेनेलिया ने अपने अपनी भाई की शादी में लाल और हरे रंग के गोटा-पट्टी के लहंगे को पहना था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। जेनेलिया ने अपने इसी लहंगे को शादी के तीन साल बाद अपने देवर की शादी में रीपिट किया था। बस चुनरी को लेने की स्टाइल के साथ ही हेयर स्टाइल बदल कर अपने लुक को खूबसूरत बनाया था। अगर आप भी अपने शादी के लहंगे को दोबारा पहनना चाहते हैं तो घर में होने वाले फंक्शन में जरूर ट्राई करें। 




 
विज्ञापन

3 of 5
wedding outfit - फोटो : social media
दृष्टि धामी
दृष्टि धामी टेलीविजन की चहेती कलाकारों में से एक हैं। धारावाहिक मधुबाला, गीत हुई सबसे पराई से घर-घर में पहचान बनाने वाली दृष्टि ने अपने शादी के लहंगे को ही रिसेप्शन की पार्टी में भी पहना था। कपड़े के साथ ही ज्वैलरी भी उन्होंने वहीं रखी थी। केवल बालों और मेकअप की स्टाइल से इसे अलग रूप देने की कोशिश की गई थी। तो अगर आपका शादी का लहंगा भी यूं ही पड़ा खराब हो रहा है तो उसे थोड़े अलग अंदाज में पहना जा सकता है।


 

4 of 5
wedding outfit - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण
कपड़ों को दोहराने में दीपिका पादुकोण का नाम पहले नंबर पर लिया जाता है। क्योंकि अपनी शादी की पहली सालगिरह पर अमृतसर पहुंची दीपिका ने सब्यसाची का डिजाइन किया वहीं कुर्ता पहना था। जिसे उन्होंने अपने चूड़ा सेरेमनी में पहना था। जब आपके पसंदीदा सितारे कपड़ों को दोहराने से नहीं झिझकते तो फिर आप क्यों। अब अपने आलमारी में पड़े उन पुराने महंगे कपड़ों को बाहर करिए और अगली दोस्त या भाई की शादी में जरूर ट्राई करिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : insatgram
ईशा अंबानी
कपड़ों को दोहराने के मामले में एशिया के सबसे अमीर परिवार की लाडली भी पीछे नही रहती हैं। ईशा अंबानी ने अपने भाई की सगाई में पहना खूबसूरत गुलाबी रंग का लहंगा करीना कपूर के कजिन की रिसेप्शन पार्टी में पहना था। जिसे देख पता चलता है कि ये बड़े सेलिब्रेटी भी अपने महंगे आउटफिट को दोहराने में पीछे नहीं रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें