फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथिनिक लुक में भी ग्लैमर का तड़का लगाती हैं दिशा पाटनी, जन्मदिन पर देखें उनके यादगार लुक

Sat, 13 Jun 2020 05:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
disha patani
दिशा पाटनी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों में अपने ग्लैमरस लुक से चर्चाएं बटोरने वाली दिशा असल जिंदगी में भी काफी बोल्ड लुक में नजर आती हैं। अक्सर ही ग्लैमरस लुक में दिखने वाली दिशा अगर एथिनिक कपड़ों को पहनती हैं तो भी उसमें अपने ग्लैमर का तड़का लगाना नहीं भूलती हैं। अपने परफेक्ट फिगर को फ्लांट करती दिशा अक्सर ही अपने ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आती हैं। तो चलिए देखें ऐसे ही दिशा के कुछ एथिनिक लुक जिसमें उन्होंने ग्लैमर का तड़का लगा ब्यूटी दिखाई थी। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।

 
विज्ञापन

2 of 5
Disha Patani - फोटो : instagram
दिशा पाटनी एक इवेंट में साड़ी पहन टाइगर श्रॉफ के साथ पहुंची थीं। जहां पर उन्होंने सिल्वर रंग की साड़ी पहनी थी। जिसके साथ डीप नेक ब्लाउज और हाथों में चूड़ी पहनी दिशा काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं बात करें मेकअप की तो पिंक लिप्स और कोहल आईज के साथ दिशा ने इस लुक को पूरा किया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
disha patani - फोटो : instagram
दिशा एथिनिक लुक में कम ही नजर आती हैं। लेकिन वो इस लुक में ग्लैमर का तड़का लगाना नहीं भूलती हैं। व्हाइट और सिल्वर रंग के इस लहंगे के साथ ब्लाउज की डिजाइन शानदारा है। फुल स्लीव और डीप राउंड नेक के साथ दिशा ने इस लुक को पूरा किया है। 

 

4 of 5
disha patani - फोटो : instagram
वहीं दिशा अपने ब्रांड्स को एंडोर्स करते समय भी बेहद शानदार दिख रही हैं। इनरवियर ब्रांड केल्विन क्लेन को दिशा अक्सर ही प्रमोट करते दिखती हैं। ऐसे में इस लहंगे के साथ उनका ये लुक काफी कूल दिख रहा है। दिशा ने लहंगे के साथ स्पोर्ट्स इनरवियर पहन रखा है। जिसके साथ वो माथे पर मांगटीका लगाना भी नहीं भूली हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disha patani
बता दें कि दिशा ने अपने करियर की शुरूआत धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी से की थी। इस साल वो फिल्म मलंग में आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आ चुकी हैं। दिशा लॉकडाउन के समय में भी अपने स्टाइलिश लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें