फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरा-नूपुर के रिसेप्शन में इन हसीनाओं ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज, तस्वीरों पर डालें एक नजर

Sun, 14 Jan 2024 12:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीती शाम आयरा-नूपुर के रिसेप्शन में कई हसीनाओं ने अपना जलवा दिखाया। सभी का लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था। 
विज्ञापन
1 of 7
Ira Nupur Wedding - फोटो : instagram
हाल ही में आमिर खान की बेटी आयरा खान ने नूपुर शिखरे के साथ शादी रचाई। पहले तो दोनों ने मुंबई में ही कोर्ट मैरिज की, उसके बाद उदयपुर में दोनों ने ग्रांड तरीके से शादी की। सोशल मीडिया पर इस ग्रांड वेडिंग की तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रहीं हैं।

इसी बीच अब आयरा और नूपुर ने 13 जनवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। इसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, श्वेता तिवारी, शारवरी वाघ, अमीषा पटेल, सुष्मिता सेन, कपिल शर्मा, कटरीना कैफ, रिया चक्रवर्ती, कंगना रनौत और जया बच्चन जैसे सितारों ने पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस पूरे इवेंट में कई अभिनेत्रियों का लुक ऐसा था, कि उस पर से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था। इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। 
विज्ञापन

2 of 7
Ira Nupur Wedding - फोटो : instagram
कटरीना कैफ

वैसे तो कटरीना अक्सर वेस्टर्न अंदाज में नजर आती हैं, लेकिन आयरा की रिसेप्शन पार्टी में कटरीना कैफ लहंगा पहनकर पहुंची थीं। स्ट्रेट बालों में उनका अंदाज बेहद खूबसूरत दिख रहा था। 
विज्ञापन

3 of 7
Ira Nupur Wedding - फोटो : instagram
भूमि पेडनेकर

हमेशा अपने ग्लैमरस लुक की वजह से सुर्खियां बटोरने वालीं भूमि पेडनेकर लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं। उन्होंने अपने लहंगे के साथ डीपनेक ब्लाउज कैरी किया था। अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए एक्ट्रेस ने ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कैरी की थी। 

4 of 7
Ira Nupur Wedding - फोटो : instagram
रिया चक्रवर्ती 

ऑर्गेंजा साड़ी में रिया चक्रवर्ती बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ था। डीपनेक ब्लाउज में उनका अंदाज और ज्यादा ग्लैमरस दिख रहा था। 
विज्ञापन

5 of 7
Ira Nupur Wedding - फोटो : instagram
पलक-श्वेता तिवारी 

दोनों मां-बेटी इस रिसेप्शन पार्टी में बेहद खूबसूरत लुक में पहुंची थीं। श्वेता तिवारी पार्टी में ब्लैक रंग की साड़ी पहुंची थीं, वहीं पलक ने पार्टी में लाइट पीले रंग की साड़ी पहनी थी। दोनों इतनी खूबसूरत लग रहीं थीं कि लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। 
विज्ञापन

6 of 7
Ira Nupur Wedding - फोटो : instagram
अमीषा पटेल

गदर 2 फिल्म से लोगों के दिलों में एक बार फिर जगह बनाने वाली अभिनेत्री अमीषा पटेल रिसेप्शन में बेहद ग्लैमरस अंदाज में पहुंची थी। सिल्वर रंग के लहंगे में वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ira Nupur Wedding - फोटो : instagram
राधिका मदान

अभिनेत्री राधिका मदान आयरा और नूपुर शिखरे की रिसेप्शन पार्टी में लाइट पिंक रंग की साड़ी पहनकर पहुंची थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में पर्ल वाला चोकर पहना था। इसके साथ न्यूड मेकअप इनके लुक में चार चांद लगा रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें