हाल ही में आमिर खान की बेटी आयरा खान ने नूपुर शिखरे के साथ शादी रचाई। उन्होंने पहले तो मुंबई में अपने खास दोस्तों और परिवारजनों के बीच कोर्ट मैरिज की, उसके बाद उदयपुर में दोनों ने ग्रांड तरीके से शादी की। दोनों की इस रॉयल वेडिंग के हर कार्यक्रम की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं, जिनपर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं।
इन सब के बाद आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिखरे ने 13 जनवरी, 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। इस पार्टी में बॉलीवुड, खेल, राजनीति, और व्यापार जगत के कई जाने-माने लोग शामिल हुए। पार्टी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंचे। वहीं, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी इस पार्टी में शामिल हुए।
इन सभी के बीच पार्टी में सबसे खास और स्पेशल आयरा खान का लहंगा लुक लगा। उनके रिसेप्शन का लहंगा बेहद खास है। इसे काफी तरह से तैयार किया गया था।