GT vs PBKS : इस साल के आईपीएल सीजन में अभी तक जितने भी मैच हुए हैं, सभी में टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है। इसी क्रम में आज 25 मार्च के दिन अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान में उतरेगी। गुजरात टाइटंस की टीम अपने कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में और पंजाब किंग्स की टीम श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देगी। ये मैच 7:30 बजे शुरू होगा।
मैच कौन जीतेगा, इस बात का फैसला तो फील्ड पर होगा, लेकिन दोनों कप्तानों में से कौन स्टाइलिश है, ये हम उनके लुक्स देखकर फैसला कर सकते हैं। यहां हम आपको दोनों कप्तानों के लुक्स दिखा रहे हैं, ताकि आप उन्हें देखकर फैसला कर सकें।