फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangaur 2025: इस गणगौर दिखाएं अपना सादगी भरा अंदाज, राजस्थानी अंदाज में हों तैयार

Tue, 25 Mar 2025 01:46 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके घर में भी गणगौर का त्योहार मनाया जाता है तो आप अभिनेत्री चारु असोपा के एथनिक लुक्स से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
इस गणगौर दिखाएं अपना सादगी भरा अंदाज, राजस्थानी अंदाज में हों तैयार - फोटो : instagram - Charu Asopa
Gangaur 2025: गणगौर का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। ये त्योहार हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार पर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा होती है।

ऐसी मान्यता है कि जो भी विवाहित महिला गणगौर की पूजा करती है, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। वहीं जो अविवाहित युवती इस दिन मां पार्वती  और भोलेनाथ को पूजती है तो उसे मनमाफिक वर मिलता है। इस त्योहार का सबसे ज्यादा महत्व राजस्थान में है, इसी के चलते आज हम आपको गणगौर के लिए राजस्थानी लुक कैरी करना बताएंगे। ताकि पूजा के समय आपका अंदाज सबसे प्यारा दिखे। 
विज्ञापन

2 of 6
पहनें पारंपरिक पोशाक - फोटो : instagram - Charu Asopa
पहनें पारंपरिक पोशाक

यदि आप गणगौर के दिन अपना खूबसूरत लेकिन सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं तो पारंपरिक राजस्थानी पोशाक ही पहनें। ये पोशाक काफी अलग होती है। इसमें गोटा पट्टी का काम होता है। पोशाक में लहंगे के साथ साधारण ब्लाउज नहीं, बल्कि शर्ट स्टाइल का ब्लाउज कैरी किया जाता है, जो आपको हमेशा से काफी अलग दिखने में मदद करेगा। इसे पहनते समय अपने दुपट्टे को सिर पर अटैच करना न भूलें। 
विज्ञापन

3 of 6
पारंपरिक ज्वेलरी है जरूरी - फोटो : instagram - Charu Asopa
पारंपरिक ज्वेलरी है जरूरी

यदि आप पारंपरिक पोशाक पहन रही हैं तो उसके साथ ज्वेलरी का चयन भी सही से करें। दरअसल राजस्थानी पोशाक के साथ हमेशा पारंपरिक ज्वेलरी ही जचती है। यदि आप इसके साथ गोल्ड या फिर कुंदन की ज्वेलरी पहनेंगी तो आपका लुक काफी रॉयल दिखेगा। चाहें तो पर्ल वाली ज्वेलरी का चयन भी कर सकती हैं। अपने ज्वेलरी में नाक में नथ, माथे पर माथा पट्टी या फिर बोरला अवश्य पहनें। 

4 of 6
बाजूबंद से लुक दिखेगा प्यारा - फोटो : instagram - Charu Asopa
बाजूबंद से लुक दिखेगा प्यारा

अक्सर महिलाएं पूरी ज्वेलरी पहन लेती हैं लेकिन बाजूबंद नहीं पहनतीं, लेकिन राजस्थानी लुक के लिए बाजूबंद काफी जरूरी होता है। ऐसे में अपने लुक के हिसाब के दोनों हाथों में बाजूबंद अवश्य ही कैरी करें। 
विज्ञापन

5 of 6
बिंदी है सुहाग की निशानी - फोटो : instagram - Charu Asopa
बिंदी है जरूरी

आप सुहागिन हों या न हों, लेकिन अगर आप राजस्थानी लुक कैरी कर रही हैं तो माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं। बिंदी से आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। बिंदी का चयन अपने चेहरे और लहंगे के रंग के हिसाब से करें, ताकि आप खूबसूरत लगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेकअप होना चाहिए खास - फोटो : instagram - Charu Asopa
मेकअप होना चाहिए खास

एथनिक लुक में तैयार हो रही हैं और मेकअप खराब करें, तो ऐसा कैसे चलेगा। ऐसे में आपको हमेशा सादगी भरे मेकअप का चयन करना चाहिए। सादगी भरा मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसके लिए बेस हल्का रखें और आंखों को हाइलाइट करें। लिपस्टिक ऐसी चुनें जो लंबे समय तक चले। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें