फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo Western Outfit Ideas: गरबा नाइट के लिए तैयार करा सकती हैं ऐसे इंडो वेस्टर्न आउटफिट

Wed, 10 Sep 2025 11:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indo Western Outfit Ideas For Garba Night: अगर आप गरबा नाइट के मौके पर इस बार लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो इंडो वेस्टर्न आउटफिट एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
गरबा नाइट के लिए तैयार करा सकती हैं ऐसे इंडो वेस्टर्न आउटफिट - फोटो : instagram
Indo Western Outfit Ideas For Garba Night: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस बार 22 सितंबर से हो रही है। ऐसे में अब जल्द ही पूरे देश में गरबा और डांडिया की रौनक भी देखने को मिलेगी। हर साल की तरह इस बार भी जगह-जगह गरबा नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोग पारंपरिक पहनावे के साथ झूमते-नाचते नजर आएंगे। इस मौके पर महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं।

गरबा नाइट में सबसे स्पेशल होता है महिलाओं का आउटफिट। हर बार लहंगा-चोली पहनना सभी को पसंद नहीं आता। ऐसे में इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आते हैं। ये ना सिर्फ स्टाइलिश लगते हैं, बल्कि इनमें कंफर्ट और ट्रडिशन का परफेक्ट बैलेंस भी होता है। 

अगर आप भी इस गरबा सीजन कुछ अलग पहनने की सोच रही हैं, तो इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के कुछ खास और ट्रेंडी विकल्प, जो आपको भीड़ में सबसे अलग और खूबसूरत दिखाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
पहला आउटफिट - फोटो : instagram
पहला आउटफिट

सबसे पहले नजर डालते हैं कृति सेनन के इस लुक पर तो एक्ट्रेस के जैसा आउटफिट पहनकर आप गरबा नाइट में सहज रहेंगी। इसके लिए आपको गरारा के साथ क्रॉप टॉप और फिर उसके साथ एक जैकेट कैरी करनी है। ध्यान रखें कि ये जैकेट लंबी होनी चाहिए, ताकि इसका लुक अच्छा दिखे। इसके साथ बालों को स्ट्रेट करके खुला रखें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरा आउटफिट - फोटो : instagram
दूसरा आउटफिट

अब अगर आप अपने इंटो वेस्टर्न लुक में ग्लैमरस टच देना चाहती हैं तो इस आउटफिट का चयन करें। इसके लिए आपको प्लाजो कैरी करना है। प्लाजो के साथ शिमर वाला स्लीवलेस टॉप और एक दुपट्टा कैरी करें। अपने दुपट्टे को गले से चिपकाकर डालें, ताकि आपका लुक अच्छा लगे। 

4 of 7
तीसरा आउटफिट - फोटो : instagram
तीसरा आउटफिट

बॉस लेडी लुक कैरी करना है तो क्रॉप टॉप के साथ पैंट कैरी करें। इस पैंट और टॉप के साथ आपको ऊपर से एक श्रग कैरी करनी है। अपने लुुक को अच्छा बनाने के लिए पैरों में हील्स पहनें। हील्स पहनने से आपका लुक एकदम बॉस लेडी टाइप का लगेगा। इस आउटफिट के साथ अपने बालों को पोनीटेल स्टाइल में बांधें।
विज्ञापन

5 of 7
चौथा आउटफिट - फोटो : instagram
चौथा आउटफिट

इस तरह के आउटफिट को आप दो स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। स्कर्ट और टॉप के साथ ऊपर से जैकेट कैरी करें। आप चाहें तो जैकेट को आगे से बंद भी कर सकती हैं। अपने इस लुक में चार चांद लगाने के लिए बालों को कर्ल करें, ताकि आपका हेयर स्टाइल भी अच्छी दिखे। 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवां आउटफिट - फोटो : instagram
पांचवां आउटफिट

कुछ लहंगे के स्टाइल का कैरी करना है, लेकिन पारंपरिक लहंगा नहीं तो ऐसी ऑफ शोल्डर टॉप और घेर वाली स्कर्ट कैरी करें। इस तरह का आउटफिट अगर फ्लोरल प्रिंट का होगा तो आपका लुक और भी खूबसूरत लगेगा। इसके साथ क्यूट दिखना है तो बालों को कर्ल करके खुला करें। आप चाहें तो ब्रेडेड हेयर स्टाइल भी बना सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Indo Western Outfit - फोटो : instagram
छठा आउटफिट

साड़ी स्टाइल का कुछ कैरी करना है लेकिन साड़ी पहननी नहीं आती तो आप ऐसी प्री ड्रेप्ड साड़ी का चयन कर सकती हैं। ऐसी प्री ड्रेप्ड साड़ी भी देखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है। इसलिए आप आराम से इसका चयन कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें