फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day Special Bangles: स्वतंत्रता दिवस के दिन पहनें ऐसी चूड़ियां और कंगन, लुक दिखेगा खूबसूरत

Wed, 14 Aug 2024 03:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगे के रंग में रंगना चाहती हैं तो इस दिन ट्राई कलर चूड़ियों और कंगनों को अपने लुक में अवश्य शामिल करें। 
विज्ञापन
1 of 6
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram
Independence Day Special Bangles: स्वतंत्रता दिवस का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर कोई देश की आजादी और स्वतंत्रता का जश्न मनाता है। स्वतंत्रता दिवस के कई दिन पहले से ही लोग देशभक्ति के रंग में रंगे रहते हैं। वो अपनी-अपनी तरह से इस दिन का जश्न मनाते हैं।

अगर आपके ऑफिस या कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम हो रहा है और आप कुछ अलग लुक चाहती हैं तो अपने लुक में तिरंगे के रंगों को अवश्य शामिल करें। तिरंगे के रंगों वाले कपड़े तो हर महिला आसानी से खरीद लेती है, लेकिन उन्हें इसके साथ एक्सेसीरिज का समझ नहीं आता।

इसी के चलते आज हम आपको तिरंगे के रंगों वाले कंगन और चूड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। तो अगर आप स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगे के रंग में रंगना चाहती हैं तो इस दिन ट्राई कलर चूड़ियों और कंगनों को अपने लुक में अवश्य शामिल करें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram
पारंपरिक तिरंगा चूड़ियां

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप इस तरह की पारंपरिक तिरंगा चूड़ियों को भी पहनकर देशभक्ति दिखा सकती हैं। केसरिया, सफेद और हरे रंग की चूड़ियां तो हर महिला के पास आसानी से मिल ही जाती है। ऐसे में आप इन तीनों रंगों वाली चूड़ियों का सेट पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram
नग जड़ा तिरंगा सेट

अगर साधारण चूड़ियां नहीं पहनना चाहती हैं तो तिरंगा चूड़ियों के साथ ही ऐसी नग जड़ी हुई चूड़ियों को भी लगाएं। ये सेट देखने में खूबसूरत लगेगा और इससे आपकी चूड़ियां सिंपल नहीं दिखेंगी। ऐसी गोल्डन नग वाली चूड़ी तो हर किसी के पास होती ही है। 

4 of 6
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram
सुनहरे काम वाला तिरंगा सेट

अगर अपने लुक में गोल्डन टच देना चाहती हैं तो ऐसी चूड़ियों का चयन करें, जिसपर गोल्डन काम हो। इस तरह की काम वाली चूड़ियां महिलाओं को काफी पसंद आती है। ऐसे में आप इसे भी पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram
पर्ल तिरंगा सेट

अगर चूड़ियां नहीं पहनना चाहती तो आपको बाजार में इस तरह का थ्रेड वाला तिरंगा सेट भी मिल जाएगा। इस पर जो पर्ल वर्क है, उसी वजह से इसका लुक प्यारा दिखेगा। इस तरह का सेट आवाज नहीं करता, ऐसे में आप इसे दफ्तर में भी पहनकर जा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram
मिरर वर्क वाला सेट

इस तरह के सेट के साथ आप मिरर वर्क वाला सूट भी कैरी कर सकती हैं। तिरंगे के रंगों वाला कंगनों का सेट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। इस पर जो मिरर वर्क है, वही इसको साधारण से खास बना रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें