फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day Look: 15 अगस्त पर पुरुष कैसे दिखें सबसे अलग? काम आएंगी ये टिप्स

Wed, 13 Aug 2025 05:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Styling Tips for Men to Look Patriotic On 15th August: यहां पुरुषों के लिए स्टाइलिंग टिप्स दिए जा रहे हैं, ताकि वो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सबसे हटकर दिख सकें। 
विज्ञापन
1 of 6
Independence Day 2025 - फोटो : Adobe stock
Styling Tips for Men to Look Patriotic On 15th August: हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में गर्व और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और हाउसिंग सोसाइटीज में झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों का आयोजन होता है। ऐसे में सभी की कोशिश होती है कि वो इस खास मौके पर कुछ अलग और देशभक्ति से जुड़ा पहनें।

अगर आप सोच रहे हैं कि स्वतंत्रता दिवस पर पुरुष क्या पहन सकते हैं, तो यहां आपके लिए हैं कुछ आसान, ट्रेडिशनल और ट्रेंडी आउटफिट आइडियाज। इन टिप्स को फॉलो करके आप अपना लुक देशभक्ति से भरपूर कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
सफेद कुर्ता-पायजामा - फोटो : instagram
सफेद कुर्ता-पायजामा 
 
अगर आप क्लासिक और एवरग्रीन लुक कैरी करना चाहते हैं तो सफेद कुर्ता-पायजामा पहनें। सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। एक सिंपल सफेद कॉटन कुर्ता और पायजामा आपके लुक को एक अलग गरिमा देता है। इसे केसरी या हरे रंग की नेहरू जैकेट या तिरंगे के दुपट्टे से कंप्लीट करें।

 
विज्ञापन

3 of 6
खादी के कपड़े - फोटो : instagram
खादी के कपड़े

स्वतंत्रता दिवस के दिन खादी का कुर्ता या शर्ट पहनना इस दिन को और खास बनाता है। इसे आप जींस, चूड़ीदार या धोती के साथ भी पहन सकते हैं। आजकल बाजार में हर कलर के खादी के कुर्ते आते हैं। बस ध्यान रखे कि ये हल्के रंग का ही हो। 

 

4 of 6
तिरंगा थीम टी-शर्ट - फोटो : instagram
तिरंगा थीम टी-शर्ट 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यदि आप कुछ कंफर्टेबल पहनना चाहते हैं तो युवाओं के लिए तिरंगा प्रिंट वाली टी-शर्ट एक परफेक्ट कैजुअल लुक देती है। इसे ब्लू जींस और स्नीकर्स के साथ पहनें। ये लुक देखने में भी काफी अच्छा रहता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेडिशनल में मॉडर्न टच - फोटो : instagram
 ट्रेडिशनल में मॉडर्न टच

कुछ अलग हटकर कैरी करना है तो सादा कुर्ता पहनें और उस पर केसरी, सफेद या हरी नेहरू जैकेट डालें। ये लुक आपको सिंपल और स्मार्ट बनाएगा।किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या स्कूल समारोह में ये लुक उपयुक्त है। आप इसे दफ्तर में भी कैरी कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साफा - फोटो : instagram
साफा 

अगर आप किसी झंडारोहण या मंचीय कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं, तो सिर पर केसरी या तिरंगा रंग का साफा बांध सकते हैं। साथ ही, छाती पर तिरंगा बैज लगाना आपके देशप्रेम को दर्शाता है। आप साचें तो बांधनी दुपट्टा से भी अपना साफा तैयार कर सकते हैं। वो भी देखने में बेहद ही कमाल का लगता है। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें