फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Tips For Teenagers: क्या आपकी बेटी की स्किन मेकअप से खराब हो रही है? अगर हां तो पढ़ें ये खबर

Wed, 25 Jun 2025 01:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Makeup Tips For Teenagers: अक्सर आपने मम्मियों को ऐसा कहते सुना होगा कि कम उम्र में मेकअप का इस्तेमाल मत करो, इससे त्वचा खराब हो जाती है। हम यहां इस बात की सच्चाई आपको बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
क्या आपकी बेटी की स्किन मेकअप से खराब हो रही है? - फोटो : Adobe stock
Makeup Tips For Teenagers: कम उम्र में बच्चियों को ज्यादा मेकअप नहीं करना चाहिए। अगर कोई लड़की कम टीनएज में मेकअप करती है, तो उसकी स्किन पर कई दिक्कतें पैदा होने लगती हैं। ये बातें हर घर में हर लड़की ने सुनी होंगी। पर, क्या आप इन बातों से जुड़ी सच्चाई जानती हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।

इन बातों से पीछे का सच ये है कि मेकअप कभी भी सीधा त्वचा को खराब नहीं करता है, बल्कि दिक्कत तब आती है, जब इसे गलत तरह से इस्तेमाल किया जाए।

यदि आपकी टीनएज गर्ल गलत तरीके से मेकअप को चेहरे पर लगा रही है, या नॉर्मल मेकअप टिप्स को फॉलो नहीं कर रही है तो आपको उन्हें समझाने की जरूरत है। यहां हम कुछ ऐसी ही बातें आपको बताएंगे, जिनका ध्यान आपकी बिटिया को मेकअप से समय रखना है। 
विज्ञापन

2 of 6
सही मेकअप इस्तेमाल करना - फोटो : Adobe stock
सही मेकअप इस्तेमाल करना

अगर आपकी बेटी गलत मेकअप का इस्तेमाल अपनी स्किन पर करेगी, तो एलर्जी और स्किन डैमेज होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में उनके लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के मेकअप लाकर रखें, ताकि उनके चेहरे से मुंहासे और अन्य परेशानियां दूर ही रहें। 
 
विज्ञापन

3 of 6
स्किन टाइप का ध्यान रखना - फोटो : Adobe stock

स्किन टाइप का ध्यान रखना

अपनी बेटी को समझाएं कि कोई भी मेकअप खरीदते समय अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखें। गलत स्किन टाइप का मेकअप उनकी स्किन को खराब कर देगा। ऐसा मेकअप ज्यादा समय तक चेहरे पर टिकता भी नहीं है, इसलिए उनके लिए हमेशा स्किन टाइप के हिसाब से मेकअप ला कर दें। 

 

4 of 6
सही से मेकअप रिमूव करना - फोटो : Adobe stock
सही से मेकअप रिमूव करना

ज्यादातर दिक्कतें तब होती हैं, जब मेकअप को सही से साफ न किया जाए। इसलिए यदि आपकी लाडली मेकअप कर रही है तो उन्हें सही से मेकअप हटाना भी सिखाएं। उन्हें बताएं कि रात में सोते समय तो चेहरे पर कुछ भी मेकअप नहीं होना चाहिए। 

 
विज्ञापन

5 of 6
बहुत ज्यादा मेकअप जरूरी नहीं - फोटो : Adobe stock
बहुत ज्यादा मेकअप जरूरी नहीं

युवा लड़कियों की स्किन पहले से ही काफी ग्लोइंग होती है, ऐसे में उन्हें ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं है। इसके अलावा कम उम्र में भारी मेकअप स्किन को सांस नहीं लेने देता, जिससे उसकी नेचुरल हेल्थ खराब हो सकती है। इस बात का भी खास ध्यान रखें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेकअप खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : Adobe stock
मेकअप खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

यदि आप अपनी बिटिया के लिए मेकअप खरीदने जा रही हैं तो चेक करें कि मेकअप प्रोडक्ट में कोई केमिकल न हो। उनके लिए सिर्फ माइल्ड, नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स ही चुनें, ताकि उनकी त्वचा हमेशा खिली-खिली रहे। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें