फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2022: 17 लाख की ड्रेस पहन सारा अली खान ने ग्रीन कार्पेट पर बिखेरा जादू, देखें तस्वीरें

Mon, 06 Jun 2022 04:54 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
आईफा अवॉर्ड्स के पहले दिन से ही बॉलीवुट एक्ट्रेसेज का ग्लैमरस लुक देखने को मिला था। जिसमे सारा अली खान भी शामिल थीं। आईफा की प्रेस कांफ्रेस से लेकर ग्रीन कार्पेट पर सारा अपने ब्यूटीफुल लुक से लाइमलाइट चुराती दिखीं। वहीं अब उनके ग्रीन कार्पेट लुक की कीमत सामने आ गई है। जिसे सुन कोई भी हैरान हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में शामिल होने के लिए हर हसीना ने शानदार आउटफिट का चुनाव किया। जिसे देखने से ही उनके कीमती होने का एहसास हो जाता है। वहीं सारा अली खान के ब्लैक स्ट्रैपलेस गाउन की कीमत भी सामने आ गई है। दरअसल. सारा अली खान ने ग्रीन कार्पेट पर शिरकत करने के लिए काले रंग के स्ट्रैपलेस गाउन को चुना था। जिसके फोटोशूट की तस्वीरें भी सारा अली खान के इंस्टाग्राम पेज पर हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
सारा ने इस खास मौके के लिए नार्वे बेस्ड डिजाइनर क्रिस्टियन एडनेविक के कलेक्शन को चुना था। जिसमे ड्रामेटिक टेलु ट्रेल लगी हुई थी। वहीं इसकी फिगर हगिंग डिजाइन नाजुक लैस से तैयार की गई थी। जिसमे कॉर्सेट स्टाइल जोड़ी गई थी। वहीं पूरी ड्रेस पर कार्सेट के साथ ही क्रिस्टल बो लगा था। साथ मे कमर के पास लेदर की ब्रेडेड डिजाइन की बेल़्ट ऐड की गई थी। जिसे सारा ने ब्लैक कलर के पम्प्स के साथ सेक्सी लुक दिया था। 

4 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
वहीं सारा ने अपने आउटफिट को हाईलाइट करने के लिए किसी भी तरह की एक्सेसरीज को कैरी नहीं किया था। जबकि सटल स्मोकी आईज, ब्लश चिक्स के साथ ही ढेर सारा बीमिंग हाईलाइटर लगाया गया था। इस मेकअप को न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ पूरा किया गया था। वहीं इस पूरे लुक को स्टाइलिश हाई पोनीटेल के साथ कंप्लीट लुक दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sara Ali khan - फोटो : Instagram
सारा अली खान के इस सिजलिंग लुक पर हर किसी की निगाहें अटक गई थीं। बात करें इस गाउन की कीमत की तो वो भी बेहद हैरान करने वाली है। नार्वे के इस डिजाइनर के वेबसाइट पर इस ब्लैक स्ट्रैपलेस गाउन की कीमत लिखी है 17,500 पाउंड यानी की भारतीय रुपये में इसकी कीमत है करीब 16,96,253 रुपये। जिसे सुन होरान होना लाजिमी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें