फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Huma Qureshi: अजीब से कट लगे कपड़े पहन हुमा कुरैशी निकली पार्टी करने, लोगों ने कर दिया ट्रोल

Thu, 01 Dec 2022 08:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram
हुमा कुरैशी अपनी एक्टिंग स्किल की वजह से लोगों की पसंदीदा है। वहीं बात करे फैशन और स्टाइल की तो हुमा बोल्ड लुक से परहेज नहीं करती हैं और कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख जाती हैं। अपनी नई वेब सीरीज की सक्सेज पार्टी में पहुंची हुमा काफी ग्लैमरस कपड़ों में नजर आईं। हालांकि उनका ये बोल्ड लुक लोगों को जरा भी नहीं पसंद आया। इस लुक का वीडियो सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 4
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram
सक्सेज पार्टी में पहुंची हुमा कुरैशी ने सुर्ख लाल रंग की ड्रेस को चुना था। जिस पर बस्ट एरिया पर कटआउट डिटेलिंग की गई थी। जो इसे काफी बोल्ड बना रही थी। वहीं फुल स्लीव के साथ इस ड्रेस के स्कर्ट एरिया पर धोती ड्रेप डिजाइन बनी थी। साथ ही फ्रंट स्लिट इसे ग्लैमरस बनाने के लिए काफी दिख रहा था। 
विज्ञापन

3 of 4
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram
वहीं इस आउटफिट को हुमा ने स्लीक पोनीटेल और कानों में गोल्डन हूप ईयररिंग्स के साथ पेयर किया था। जबकि पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक और विंग्ड आईलाइनर के साथ बीमिंग हाईलाइटर हुमा के फीचर्स को उभारने के लिए काफी दिख रहे थे। हालांकि हुमा कुरैशी के इस लुक का वीडियो सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। प्लस साइज लुक में कटआउट डिटेलिंग वाली ड्रेस को देख जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
हुमा कुरैशी - फोटो : insta
एक ट्रोलर ने लिखा है पार्टी करने आई है या फाइट करने। वहीं एक ट्रोलर ने लिखा है इस ड्रेस का नाम क्या है। वहीं कई सारे यूजर्स ने हुमा के कट लगे कपड़े की तुलना उर्फी जावेद के ड्रेसिंग सेंस से कर दी। ओटीटी पर रिलीज वेब सीरीज मोनिका ओ माई डॉर्लिंग में हुमा कुरैशी का भी खास किरदार है। जिसकी सक्सेज पार्टी में वो शामिल हुईं। जिसमे उनके साथ राधिका आप्टे भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें