फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई स्लिट ड्रेस पहन किचन में खड़ी नजर आईं हुमा कुरैशी, एक से बढ़कर एक ड्रेस में तस्वीरें वायरल

Sun, 14 Jul 2019 01:38 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
गैंग्स ऑफ वासेपुर और डेढ़ इश्कियां जैसी फिल्मों से अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी आए दिन अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। नेटफ्लिक्स सीरीज लैला में दमदार किरदार निभाने वाली हुमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, हाल ही में एक मैगजीन कवर के लिए गजब का फोटोशूट करवाया जिसमें उनका स्टाइल शानदार है ।


 
विज्ञापन

2 of 5
हुमा फैशन मैगजीन कॉस्मोपॉलिटन इंडिया के कवर पर नजर आईं। उन्होंने अपने जन्मदिन के महीने जुलाई में खासतौर पर शूट करवाया, जो बेहद अनोखा है। मैगजीन के कवर पर हुमा एक डीप नेक, थाई-हाई स्लिट ब्लैक और पिंक चेकमेट ड्रेस में दिख रही हैं। हुमा का ओपन हेयरस्टाइल हिरल भाटिया ने किया। लाइट मेकअप अजय विश्वासराव ने किया है। निधि और पंकज की ट्रेंच ड्रेस पहनी है। 
विज्ञापन

3 of 5
इन तस्वीरों में हुमा रेस्त्रां के किचन में पोज देती नजर आ रही हैं। गुलाबी रंग के हाई साइड स्लिट गाउन, लॉन्ग ओपन हेयर, एंकल बूट वाला हुमा का ये लुक काफी शानदार है। न्यूड मेकअप में हुमा काफी गॉर्जियस लग रही हैं। 

4 of 5
किचन में खींची गयी हुमा की सभी तस्वीरें एक से बढ़कर एक हैं। इसमें हुमा का स्टाइलिंग, फैशन, कपड़े और मेकअप सब उम्दा है। ब्लैक बेस वाली मल्टीकलर नेट ड्रेस स्टाइलिश है। जिसे हुमा ने न्यूड ब्लश रंग के स्नीकर्स के साथ मैच किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉस्मोपॉलिटन इंडिया के कवर फोटोशूट में हुमा नेट ड्रेस में नजर आई हैं। इस तस्वीर में हुमा फ्रिल ब्लैक और व्हाइट नेट स्कर्ट और व्हाइट टीशर्ट पहने हुई हैं। इस चिक अवतार को भी हुमा ने स्पोर्टी स्नीकर्स के साथ मैच किया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें