फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gel Nail Extension: कराने जा रही हैं जेल नेल एक्सटेंशन तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना होगी परेशानी

Tue, 03 Dec 2024 09:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप जेल नेल एक्सटेंशन कराने जा रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, वरना आपको ही परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
1 of 7
कराने जा रही हैं जेल नेल एक्सटेंशन तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : instagram
Gel Nail Extension: मेकअप के साथ-साथ आजकल महिलाओं और लड़कियों को नेल एक्सटेंशन कराने का काफी क्रेज है। ये ऐसी तकनीक है, जिसमें आपके प्राकृतिक नाखूनों पर जेल आधारित सामग्री का उपयोग करके नकली नाखून या एक्सटेंशन लगाए जाते हैं। यह तकनीक नाखूनों को लंबा, मजबूत और सुंदर दिखाने के लिए काफी प्रचलित है।

जेल नेल एक्सटेंशन आमतौर पर नेल सैलून में प्रोफेशनल द्वारा किए जाते हैं और इसमें कई स्टेप्स शामिल होते हैं, जैसे जेल की लेयर लगाना, उसे एलईडी लाइट के जरिए सूखाना और फिर शेप देकर पॉलिश करना। यदि आप भी नेल एक्सटेंशन कराने जा रही हैैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगी तो आपका लुक अच्छा दिखने की वजह खराब हो जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
सही सैलून का करें चुनाव - फोटो : instagram
सही सैलून का करें चुनाव

आजकल हर गली-मोहल्ले में नेल स्टूडियो खुल गए हैं, जिन्हें प्रोफेशनल तरह से एक्सटेंशन करना नहीं आता। ऐसे में हमेशा रिव्यू के आधार पर ही नेल स्टूडियो का चयन करें। हमेशा एक अच्छे और भरोसेमंद सैलून से ही नेल एक्सटेंशन कराएं। इस बात पर अवश्य ध्यान दें कि सैलून में साफ-सफाई और हाईजीन का खास ध्यान रखा जाता हो।
विज्ञापन

3 of 7
नेल एक्सटेंशन की सामग्री हो सही - फोटो : instagram
नेल एक्सटेंशन की सामग्री हो सही

एक्सटेंशन कराने से पहले इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री का चयन करें। जेल से लेकर ग्लू तक अच्छी क्वालिटी का ही होना चाहिए। सस्ते और खराब उत्पाद से बचें, क्योंकि वे आपके नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

4 of 7
नाखूनों को सेट कराएं - फोटो : instagram
नाखूनों को सेट कराएं

बहुत से नेल आर्टिस्ट बिना नाखून सेट किए ही एक्सटेंशन कर देते हैंस जिसकी वजह से कुछ ही दिन में एक्सटेंशन दिक्कत देने लगते हैं। ऐसे में नेल एक्सटेंशन से पहले अपने नाखूनों को अच्छे से साफ और ट्रिम करवा लें। यह एक्सटेंशन के टिकने में मदद करेगा।
विज्ञापन

5 of 7
सही आकार का करें चयन - फोटो : instagram
सही आकार का करें चयन

अपने हाथों के आकार और पसंद के हिसाब से नेल एक्सटेंशन का आकार और डिजाइन चुनें। सही आकार नाखूनों को और अधिक आकर्षक बनाता है। यदि आप वर्किंग महिला हैं तो इसकी लंबाई ज्यादा न रखें, इससे आपको ही परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 7
लगातार करें मॉइस्चराइज - फोटो : instagram
लगातार करें मॉइस्चराइज

 नेल एक्सटेंशन के बाद अपनी नेल केयर रूटीन को सही से फॉलो करें। नियमित रूप से नाखूनों की सफाई और मॉइस्चराइजिंग करें, ताकि वे स्वस्थ रहें। यदि आप ऐसा नहीं करेंगी तो नाखूनों के क्यूटिकल्स कमजोर पड़ने लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुछ गड़बड़ होने पर तुरंत कराएं ठीक - फोटो : instagram
कुछ गड़बड़ होने पर तुरंत कराएं ठीक

अगर नेल एक्सटेंशन में कोई दरार या नुकसान हो तो तुरंत उसे ठीक करा लें। समय पर रिफिल करवाने से आपकी नाखूनों की लंबाई सही रहती है और वे कमजोर नहीं पड़ते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें