फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Fashion Tips: बारिश में दिखना है सबसे स्टाइलिश? लॉन्ग स्कर्ट पहनने के ये स्मार्ट टिप्स अपनाएं

Sat, 25 Jul 2026 12:28 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Monsoon Fashion Tips: मानसून में हल्के और जल्दी सूखने वाले फैब्रिक की लॉन्ग स्कर्ट्स आराम, खूबसूरती और क्लास का शानदार मेल देती हैं। जानिए रंग, डिजाइन और स्टाइलिंग के आसान तरीके।
विज्ञापन
1 of 7
लाॅन्ग स्कर्ट को कैसे स्टाइल - फोटो : AI
Long Skirt Styling Ideas: बारिश का मौसम जितना सुहावना होता है, उतना ही इस दौरान सही आउटफिट चुनना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कपड़े ऐसे होने चाहिए, जिनमें आप स्टाइलिश दिखें, बारिश में जल्दी सूख जाएं और उमस के कारण होने वाली परेशानी से भी बची रहें। ऐसे मौसम में महिलाओं के लिए लॉन्ग स्कर्ट्स एक बेहतरीन फैशन विकल्प बनकर सामने आती हैं। सही फैब्रिक, रंग और स्टाइलिंग के साथ ये स्कर्ट्स मानसून में आराम, खूबसूरती और क्लास का शानदार मेल पेश कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
लाॅन्ग स्कर्ट विकल्प - फोटो : AI
लॉन्ग स्कर्ट में मिलते हैं कई स्टाइलिश विकल्प
 
  • लॉन्ग स्कर्ट में आपके पास एक नहीं अनगिनत विकल्प मौजूद हैं।
  • इसमें मैक्सी स्कर्ट लंबी और आरामदायक है, जो कैजुअल वियर के लिए अच्छी है।
  • ए-लाइन स्कर्ट ऊपर से फिट और नीचे से चौड़ी होती है।
  • प्लेटेड स्कर्ट में सुंदर फोल्ड होते हैं और यह स्टाइलिश लगती है।
  • फ्लोई स्कर्ट हल्के कपड़े से बनी होती है और आकर्षक दिखती है।
  • मरमेड स्कर्ट नीचे से टाइट और ऊपर से फिट होती है।
  • रैप स्कर्ट लपेटने वाली डिजाइन की होती है।
  • वहीं, डेनिम स्कर्ट मजबूत और ट्रेंडी विकल्प है।
विज्ञापन

3 of 7
लाॅन्ग स्कर्ट स्टाइलिंग टिप्स - फोटो : AI
मानसून में चुनें हल्का और जल्दी सूखने वाला फैब्रिक
 
  • बारिश में लॉन्ग स्कर्ट चुनते समय फैब्रिक का ध्यान रखना सबसे जरूरी है।
  • रेयॉन, विस्कोस, क्रेप या पॉलिएस्टर ब्लेंड जैसे हल्के कपड़े जल्दी सूखते हैं और पहनने में आरामदायक रहते हैं।
  • वहीं, भारी कॉटन, डेनिम या मोटे फैब्रिक पानी सोखकर लंबे समय तक गीले रहते हैं और असुविधा बढ़ाते हैं।
  • इसलिए हल्के एवं जल्दी सूखने वाली स्कर्ट्स चुनें।

4 of 7
लाॅन्ग स्कर्ट स्टाइलिंग टिप्स - फोटो : AI
रंगों और प्रिंट्स से बढ़ाएं मानसून लुक की खूबसूरती
 
  • लॉन्ग स्कर्ट में फ्लोरल प्रिंट, पत्तियों वाले डिजाइन, छोटे प्रिंट और हल्के एथनिक पैटर्न बेहद सुंदर लगते हैं।
  • हरा, पीला, गुलाबी, आसमानी, लैवेंडर और सफेद जैसे शेड्स मौसम के साथ अच्छे लगते हैं।
  • सादगी के लिए नेवी ब्लू, काला या बेज रंग भी आप चुन सकती हैं।
  • हालांकि सॉलिड रंग की स्कर्ट्स को अलग-अलग टॉप्स के साथ नए अंदाज में पहना जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
लाॅन्ग स्कर्ट स्टाइलिंग टिप्स - फोटो : AI
प्रिंटेड और सॉलिड स्कर्ट को ऐसे करें स्टाइल
 
  • आप प्रिंटेड स्कर्ट के साथ सादा टॉप और सॉलिड रंग की स्कर्ट के साथ प्रिंटेड शर्ट या कुर्ती पहनें।
  • फिटेड टी-शर्ट, कॉटन शर्ट या सिंपल टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट स्टाइलिश दिखेगी।
  • फ्लैट सैंडल, छोटे ईयररिंग्स, पतली चेन और हल्के मेकअप से लुक को खूबसूरत बनाएं।
विज्ञापन

6 of 7
लाॅन्ग स्कर्ट स्टाइलिंग टिप्स - फोटो : AI
मानसून में लॉन्ग स्कर्ट पहनते समय रखें ये सावधानियां
 
  • बारिश के दिनों में बहुत ज्यादा घेर वाली या जमीन को छूने वाली स्कर्ट पहनने से बचना चाहिए।
  • गीली स्कर्ट को लंबे समय तक पहने न रहें, क्योंकि इससे त्वचा में खुजली, रैशेज और फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है।
  • घर पहुंचने के बाद गीले कपड़े तुरंत बदल लेना चाहिए।
  • स्कर्ट को अच्छी तरह सुखाने के बाद ही दोबारा पहनना चाहिए।
  • सही फैब्रिक और आरामदायक फिट के साथ लॉन्ग स्कर्ट मानसून के लिए स्टाइलिश और सुविधाजनक फैशन विकल्प बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लाॅन्ग स्कर्ट स्टाइलिंग टिप्स - फोटो : AI
विशेषज्ञ की राय : हर उम्र की महिलाओं पर आकर्षक लगती हैं लॉन्ग स्कर्ट्स

फैशन डिजाइनर तुषार वर्षा बताती हैं कि लॉन्ग स्कर्ट्स की खास बात यह है कि इन्हें उम्र की सीमा में नहीं बांधा जा सकता है। किशोरियों से लेकर कामकाजी महिलाओं और गृहिणियों तक यह सभी पर आकर्षक लगती हैं। बस अपने शरीर के अनुसार सही फिट और डिजाइन चुनना जरूरी है, ताकि स्कर्ट का स्टाइल आपकी खूबसूरती को और निखारकर सामने लाए, क्योंकि सही चुनाव से व्यक्तित्व उभरकर सामने आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें