वो जमाना गया जब एक्सेसरीज केवल महिलाओं के लिए होती थी। अब पुरुष भी अपने कपड़ों से लेकर लुक्स तक पर पूरा ध्यान देते हैं। घड़ी, चश्मा, बेल्ट, ब्रेसलेट, टोपी इन सारी एक्सेसरीज को जमकर इस्तेमाल भी करते हैं। वहीं चश्मा, घड़ी और ब्रेसलेट जैसी चीजों को पहनें परफेक्ट लुक वाले मर्दों को महिलाएं भी काफी पसंद करती हैं। लेकिन इन सारी एक्सेसरीज को पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। नहीं तो पूरा लुक खराब हो जाएगा। किसी भी एक्सेसरीज को अगर सही कपड़ों के साथ मिक्स एंड मैच ना किया जाए तो पूरा लुक बिगड़ जाता है। तो चलिए जानें एक्सेसरीज को कैरी करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।