How To Find Perfect Lipstick: ''यार तेरी लिपस्टिक तो बड़ी अच्छी लग रही है। इसका शेड नंबर बता मैं भी खरीद लुंगी........'' ऐसी बातचीत अक्सर सहेलियों और घर की महिलाओं के बीच होती रहती है। पर, क्या आप जानते हैं कि लिपस्टिक खरीदने का ये तरीका सबसे खराब माना जाता है। लिपस्टिक का चयन कभी भी किसी और को देखकर नहीं करना चाहिए। इसके लिए हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
ज्यादातर महिलाओं को लिपस्टिक खरीदने का सही तरीका पता ही नहीं है। इसलिए हम आपको परफेक्ट लिपस्टिक ढूंढने का सही तरीका बताएंगे। लेख में दी गईं टिप्स को फॉलो करके आप अपने लिए पसंदीदा और परफेक्ट लिपस्टिक का शेड पसंद कर सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 7
पहचानें अपनी स्किन टोन
- फोटो : Adobe stock
पहचानें अपनी स्किन टोन
लिपस्टिक चुनने के लिए ये सबसे अहम स्टेप होता है। यदि फेयर स्किन है तो आप पर गुलाबी, पीच, मौवे, बेरी, लाल रंग की लिपस्टिक खूब जचेगी। यदि गेंहुआं रंग है तो रोज पिंक, मौवे पिंक, ब्रिक रेड और कोरल रंग की लिपस्टिक खूबसूरती को बढ़ा देगी। यदि आपका रंग गहरा है तो प्लम, डीप रेड, ब्राउन और बर्गंडी शेड की लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
जगह का ध्यान रखें
- फोटो : Adobe stock
जगह का ध्यान रखें
एक ही लिपस्टिक हर मौके के लिए सही नहीं रहती। हर जगह के लिए अलग-अलग रंगों की लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे कि ऑफिस के हिसाब से न्यूड, पिंक, कोरल, लाइट मौवे रंग की लिपस्टिक महिलाओं के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं।
4 of 7
जगह का ध्यान रखें
- फोटो : Adobe stock
किसी पार्टी में जाना है तो वाइन, डीप मरून और चटक लाल रंग की लिपस्टिक का चयन करें। वहीं अगर पारंपरिक ट्रेडिशनल लुक कैरी करना है तो ब्रिक रेड, मैट मरून या फिर बर्गंडी रंग की लिपस्टिक को चुनें।
विज्ञापन
5 of 7
समय का ध्यान रखना भी जरूरी
- फोटो : Adobe stock
समय का ध्यान रखना भी जरूरी
स्किन टोन और जगह के साथ-साथ ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि आप किस समय में लिपस्टिक कैरी करना चाहती हैं। जैसे कि दिन के समय हमेशा सॉफ्ट, लाइट, न्यूड और ग्लॉसी शेड्स बेहतर लगते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
समय का ध्यान रखना भी जरूरी
- फोटो : Adobe stock
वहीं अगर रात में लिपस्टिक कैरी करनी है तो डीप, बोल्ड और मैट फिनिश शेड्स आपकी खूबसूरती को निखारते हैं।
गर्मी के मौसम में ज्यादातर महिलाओं को मेकअप खराब होने का डर रहता है, ऐसे में इस मौसम में हमेशा मैट फिनिश की लिपस्टिक अच्छी लगती है, क्योंकि ये काफी हल्की होती है। वहीं ठंड के मौसम में जब होंठ काफी सूखने लगते हैं तो क्रीम बेस्ड या मॉइश्चराइजिंग लिपस्टिक चुनें।