How to Style Banarasi Sarees for Modern Look: बनारसी साड़ी को अलग अंदाज में कैरी करके अपना लुक बदलना चाहती हैं, तो हमारे द्वारा बताई गई इन टिप्स को फॉलो करें।
विज्ञापन
1 of 7
बनारसी साड़ी को नए अंदाज में करें कैरी, देखकर लोग नजरें नहीं हटा पाएंगे
- फोटो : instagram
How to Style Banarasi Sarees for Modern Look: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं हर मौके पर पहनना पसंद करती हैं। बात करें साड़ियों के टाइप की तो ज्यादातर महिलाओं को बनारसी साड़ी पसंद आती है। उत्तर प्रदेश के बनारस में बनने वाली ये बनारसी साड़ी शादी-विवाह से लेकर पूजा-पाठ के मौके के लिए भी सबसे सही विकल्प मानी जाती हैं।
महिलाएं तो बनारसी साड़ी को बड़े चाव से पहनती हैं, लेकिन युवा लड़कियों को पारंपरिक परिधान में मॉडर्न टच देना पसंद आता है। इसी के चलते हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी पुरानी बनारसी साड़ी को अलग और नए अंदाज में कैरी कर सकती हैं। इससे आपको पुरानी से पुरानी साड़ी भी दोबारा नए तरह से इस्तेमाल हो जाएगी।
विज्ञापन
2 of 7
सिंपल ब्लाउज को करें ना
- फोटो : instagram
सिंपल ब्लाउज को करें ना
यदि आप अपनी बनारसी साड़ी को अलग और नए अंदाज में कैरी करना चाहती हैं तो सिंपल से ब्लाउज को टाटा कहकर उसकी जगह क्रॉप टॉप को स्टाइल करें। ग्लैमरस लुक चाहिए तो बनारसी साड़ी के साथ कोर्सेट स्टाइल का ब्लाउज कैरी करें। वन-शोल्डर ब्लाउज भी आपके बनारसी साड़ी लुक को अलग और नया बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
3 of 7
पहनें केप
- फोटो : instagram
पहनें केप
आजकल महिलाओं के बीच केप का काफी ट्रेंड है। केप हर तरह के आउटफिट के साथ अच्छा लगता है। साड़ी के पल्लु को अच्छी तरह से ड्रेप करके अगर आप केप पहनेंगी तो आपका अंदाज काफी अलग और नया लगेगा। इसके लिए मैचिंग की जगह एक दम कॉन्ट्रास्ट का केप खरीदें, ताकि उसका लुक अच्छा दिखे।
4 of 7
बेल्ट लगाएं
- फोटो : instagram
बेल्ट लगाएं
बॉस लेडी लुक कैरी करना है तो आप साड़ी के साथ लेदर बेल्ट लगा सकती हैं। लेदर बेल्ट की वजह से आपका लुक काफी अलग और स्टाइलिश दिखेगा। ध्यान रखें कि ये बेल्ट आउटफिट से मैच खाती हो। इसके साथ ज्यादा चौड़ी बेल्ट का इस्तेमाल तो कतई न करें।
विज्ञापन
5 of 7
धोती स्टाइल में पहनें
- फोटो : instagram
धोती स्टाइल में पहनें
यदि सिंपल साड़ी पहनते-पहनते आप बोर हो गई हैं तो अपनी खास बनारसी साड़ी को धोती स्टाइल में पहनें। धोती स्टाइल में साड़ी पहनने से आप सजह भी रहेंगी, और बार-बार आपको इसके खुलने का डर भी नहीं होगा।
विज्ञापन
6 of 7
ज्वेलरी को रखें अलग
- फोटो : instagram
ज्वेलरी को रखें अलग
ज्यादातर महिलाएं बनारसी साड़ी के साथ पारंपरिक ज्वेलरी कैरी करना पसंद करती हैं, लेकिन यदि आपको अपना लुक अलग रखना है तो टिपिकल एथनिक ज्वेलरी की जगह कुछ अलग हटकर पहनें। बोहो ज्वेलरी, ऑक्सीडाइज ज्वेलरी जैसे विकल्प भी आपके लिए अच्छे रहेंगे।
वैसे तो स्लीक बन, लो पोनीटेल, साइड ब्रेड या ओपन कर्ली हेयर सब कुछ बनारसी साड़ी लुक के साथ जंचता है, लेकिन अब जब अपना लुक अलग तरह से कैरी कर रही हैं तो हेयर स्टाइल भी अलग रखें। अलग तरह की हेयर एक्सेसरीज जैसे पर्ल पिन या फ्लोरल क्लिप से अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ाएं।