फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How to Select Frame: चेहरे के आकार के हिसाब से करें चश्मे का चयन, जानें आप पर क्या अच्छा लगेगा

Mon, 05 Aug 2024 12:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने लिए चश्मे का चयन कर रहे हैं, तो अपने चेहरे के आकार का खास ध्यान रखें। तभी ये चश्मा आपके लुक को स्टाइलिश बनाएगा। 
विज्ञापन
1 of 7
चेहरे के आकार के हिसाब से करें चश्मे का चयन - फोटो : Freepik
How to Select perfect Frame: आजकल हर कोई पढ़ाई से लेकर दफ्तर के काम तक के लिए मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करता है। हर काम के लिए लोग अपने मोबाइल पर ही निर्भर रहते हैं, जिस वजह से उनका स्क्रीन टाइम काफी बढ़ता जा रहा है। स्क्रीन टाइम बढ़ने का असर लोगों की आंखों पर दिखाई दे रहा है। कम उम्र में ही बच्चों की आंखों पर चश्मा चढ़ जाता है। चश्मा लगाने के लुक पूरा बदल जाता है। ऐसे में हर किसी को अपने लिए चश्मा बनवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

दरअसल, अगर आप अपने लिए चश्मे का चयन कर रहे हैं, तो अपने चेहरे के आकार का खास ध्यान रखें। तभी ये चश्मा आपके लुक को स्टाइलिश बनाएगा। अगर आप ऐसे ही किसी भी तरह का फ्रेम लगाने लगेंगे तो ये आपके लुक को खराब भी कर सकता है। इसके लिए आप किसी विशेषज्ञ से भी बात करके सलाह ले सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
चेहरे के आकार के हिसाब से करें चश्मे का चयन - फोटो : इंस्टाग्राम @balanvidya
गोल चेहरा

अगर आपका चेहरा गोल है तो आपको चौकोर या फिर कैट आई फ्रेम वाले चश्मे का चयन करना चाहिए। गोल चेहरे के लिए हमेशा ऐसे चश्मे चुनने चाहिए, जो चेहरे को लंबा दिखाएं।
विज्ञापन

3 of 7
चेहरे के आकार के हिसाब से करें चश्मे का चयन - फोटो : instagram/katrinakaif
अंडाकार चेहरा

अगर आपका चेहरा अंडाकार है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अंडाकार चेहरे पर अधिकतर चश्मे के फ्रेम अच्छे लगते हैं। खासतौर पर जो फ्रेम थोड़ा चौड़े होते हैं वो आपके चेहरे पर ज्यादा अच्छे लगेंगे। ऐसे में आप बिना सोचे किसी भी तरह से चश्मे का चयन कर सकते हैं। 

4 of 7
चेहरे के आकार के हिसाब से करें चश्मे का चयन - फोटो : instagram.com/anushkasharma
चौकोर चेहरा

चौकोर चेहरे वालों की जॉलाइन और माथा थोड़ा चौड़ा होता है। ऐसे में इस चेहरे के आकार को खूबसूरत दिखाने के लिए हमेशा गोल या अंडाकार शेप वाले फ्रेम चुनें। ऐसे चेहरे वालों पर कैट-आई चश्मा भी अच्छा लगता है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
चेहरे के आकार के हिसाब से करें चश्मे का चयन - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
लंबा चेहरा

जिन लोगों का चेहरा लंबा होता है, वो चश्मे के सहारे अपने चेहरे को थोड़ा चोड़ा दिखा सकते हैं। इसके लिए चौड़े और बड़े साइज का फ्रेम चुनें। ऐसे चेहरे वाले लोगों पर ओवरसाइज, एविएटर, वेफरर फ्रेम वाले चश्मे अच्छे लगते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
चेहरे के आकार के हिसाब से करें चश्मे का चयन - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
हृदयाकार चेहरा

अगर आपका चेहरा हृदयाकार है तो ऐसे चेहरे का माथा थोड़ा चौड़ा और ठोड़ी छोटी होती है। ऐसे में हमेशा हल्के और चौड़े साइज वाले फ्रेम चुनें। इसके लिए आप राउंड, एविएटर, कैट-आई फ्रेम का चयन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चेहरे के आकार के हिसाब से करें चश्मे का चयन - फोटो : https://www.instagram.com/priyankachopra/
डायमंड चेहरा

डायमंड चेहरे वाले लोगों का माथा और जॉलाइन छोटी होती है। इसे ठीक दिखाने के लिए आप चौड़े और राउंड फ्रेम के चश्मों का चयन कर सकते हैं। इसके लिए ओवल, कैट-आई, रिमलेस फ्रेम का चयन करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें