फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earring Selection Tips: चेहरे के आकार के हिसाब से करें ईयररिंग्स का चयन, उसी से बढ़ेगी आपकी खूबसूरती

Fri, 02 May 2025 12:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेहरे के आकार के अनुसार इयररिंग्स चुनना न सिर्फ स्टाइलिश दिखाता है बल्कि चेहरे की खूबसूरती को भी उभारता है।
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे के आकार के हिसाब से करें ईयररिंग्स का चयन - फोटो : instagram
Shopping Tips: खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं मेकअप से लेकर आउटफिट तक का चयन काफी सोच समझ कर करती हैं। वो इस बात का बहुत ध्यान रखती हैं, कि उनपर सब कुछ कमल का दिखे। लेकिन इन सबके बीच वो सही इयररिंग्स का चयन नहीं कर पातीं। दरअसल, इयररिंग का चयन सिर्फ रंग और डिजाइन से नहीं होता। इसके लिए अपने चेहरे का आकार भी देखना चाहिए।

चेहरे के आकार के अनुसार इयररिंग्स चुनना न सिर्फ स्टाइलिश दिखाता है बल्कि चेहरे की खूबसूरती को भी उभारता है। इसी के चलते आज हम आपको यहां बताएंगे कि कैसे आकर के चेहरे के साथ कैसा इयररिंग अच्छा लगेगा। ताकि आपका लुक भी अच्छा दिख पाए।
विज्ञापन

2 of 6
अंडाकार चेहरा - फोटो : https://www.instagram.com/deepikapadukone/
अंडाकार चेहरा

यदि आपके चेहरे का आकार अंडाकार है तो बहुत लंबे और पतले से आपको दूर रहना चाहिए। इनकी जगह आपको हूप्स, ड्रॉप इयररिंग्स, चंकी इयररिंग और स्टड पहनने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडाकार आकार के चेहरे वाले लोगों का माथा, गाल और ठुड्डी संतुलित होता है। ऐसे में सही इयररिंग का चुनाव जरूरी है।

 
विज्ञापन

3 of 6
गोल चेहरा - फोटो : instagram
गोल चेहरा

यदि आपका चेहरा गोल है यानी कि गाल उभरे हुए और जबड़ा गोल है तो आपको गोल हूप्स या फिर ज्यादा चौड़े स्टड से दूर ही रहना चाहिए। आपके चेहरे पर लंबे और पतले डैंगलर्स, ट्राएंगल या आयताकार इयररिंग्स ज्यादा अच्छे लगेंगे। ऐसे इयररिंग से आपका चेहरा भी पतला लगेगा।

 

4 of 6
चौकोर चेहरा - फोटो : instagram
चौकोर चेहरा

यदि आपका चेहरा चौकोर है तो आपका माथा और जबड़ा चौड़ा होगा। ऐसे में आपको शार्प एंगल वाले इयररिंग से बचना चाहिए। इससे आपका चेहरा और ज्यादा चौकोर लगेगा। इसकी जगह गोल शेप के इयररिंग्स (हूप्स, राउंड ड्रॉप्स) कैरी करें। चाहें तो आप ओवल या कर्वी डिज़ाइन वाले इयररिंग भी कार्य कर सकती हैं। आपको झुमकों से भी बचना चाहिए। 

 
विज्ञापन

5 of 6
हार्ट शेप चेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम
हार्ट शेप चेहरा

हार्ट शेप चेहरा वाले लोगों का माथा चौड़ा और ठुड्डी नुकीली होती है। ऐसे में आप चौकोर या टियर ड्रॉप्स, नीचे की ओर फैलने वाले डिजाइन, चांदबाली या बेल शेप इयररिंग्स पहन सकती हैं। यदि अपने चेहरे के असर को सही दिखाना चाहती हैं तो ऊपर से भारी और चौड़े इयररिंग्स पहनने से बचें। इससे आपका माथा और चौड़ा दिखेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लंबा या रेक्टैंगल चेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम@sonamkapoor
लंबा या रेक्टैंगल चेहरा

ऐसे चेहरे वाले लोगों का चेहरा लंबा, माथा और ठुड्डी एक लाइन में होती हैं। ऐसे में इन पर चौड़े स्टड्स, हूप्स, झूमके और लेयर वाले शॉर्ट डैंगलर्स अच्छे लगते हैं। ऐसे चेहरे वाली महिलाओं को बहुत लंबे, पतले इयररिंग्स से बचना चाहिए। इससे चेहरा और लंबा दिखेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें