फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: मां की साड़ियों से बनवाएं ऐसे डिजाइनर आउटफिट, लोग पूछेंगे कहां से खरीदा

Fri, 02 May 2025 09:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

य़दि आपके पास भी आपकी मम्मी की पुरानी साड़ियां रखी हैं, तो उन्हें नए अंदाज में कैरी करें। यहां हम आपको उसके कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
मां की साड़ियों से बनवाएं ऐसे डिजाइनर आउटफिट - फोटो : Adobe stock
Fashion Tips: महिलाएं चाहे किसी भी उम्र में हो, उन्हें साड़ी पहनना तो पसंद होता ही हैं।साड़ी पहनने से लुक काफी सादगी भरा लगता है, यही वजह है कि लड़कियां कॉलेज टाइम से ही विभिन्न कार्यक्रमों में साड़ी पहनना पसंद करती हैं। हर लड़की जो अपनी पहली साड़ी पहनती है, वो उसकी मां की ही होती है। इसी के चलते लड़कियों का साड़ी के प्रति अलग ही प्यार होता है। बहुत सी लड़कियां अपनी मां की साड़ियों को अपने साथ रखती हैं।

यदि आपके पास भी अपनी मां की साड़ी रखी है, लेकिन आप उसे अलग अंदाज में पहनना चाहती हैं। तो उससे कुछ अलग स्टाइल के आउटफिट तैयार करवा सकते हैं। यहां इस लेख में हम आपको कुछ ही आउटफिट आइडिया देने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपनी मां की साड़ी को अलग और खूबसूरत अंदाज में कैरी कर सकें।
 
विज्ञापन

2 of 6
अनारकली सूट या लॉन्ग कुर्ती - फोटो : instagram
अनारकली सूट या लॉन्ग कुर्ती

शिफॉन या जॉर्जट फैब्रिक की साड़ी से अनारकली सूट बहुत खूबसूरत बनता है। इससे घेर भी काफी अच्छा आता है। यदि साड़ी बनारसी, कांजीवरम या अन्य सिल्क फैब्रिक की है तो इससे कुर्ती बनवाएं। साड़ी के बॉर्डर और पल्लू का इस्तेमाल कुर्ती के हेमलाइन और आस्तीनों में करें। अलग से आस्तीन पर लगा बॉर्डर कुर्ती की खूबसूरती बढ़ाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
लहंगा-चोली सेट - फोटो : instagram
लहंगा-चोली सेट

साड़ी से बना लहंगा भी काफी खूबसूरत बन सकता है। यदि खूब सारे घेर के साथ लहंगा तैयार करवाना है तो इसे बनवाने के लिए दो साड़ियों का इस्तेमाल करें। अपनी साड़ी के बॉडी फैब्रिक से लहंगा और पल्लू से खूबसूरत दुपट्टा बन सकता है। इसे बनवाने के लिए किसी अच्छे टेलर को ही दें, वरना इससे साड़ी भी खराब हो जाएगी और लहंगा भी नहीं बनेगा।

 

4 of 6
इंडो-वेस्टर्न जैकेट्स - फोटो : instagram
इंडो-वेस्टर्न जैकेट्स

आजकल इंडो- वेस्टर्न आउटफिट काफी ट्रेंड में रहती है। ऐसे में आप अपनी बनारसी या ब्रोकैड साड़ी से लॉन्ग फ्रंट-ओपन जैकेट या श्रग तैयार करें। इसे जींस या भी कुर्ती के साथ कैरी करके आप अपने लुक को क्लासी बना सकती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
साड़ी से स्कर्ट और टॉप - फोटो : instagram
साड़ी से स्कर्ट और टॉप

यदि साड़ी प्रिंटेड है तो उससे स्कर्ट बनवाकर उसका सही इस्तेमाल करें। स्कर्ट खासतौर पर शिफॉन या जॉर्जट साड़ियों से काफी खूबसूरती से बनती है। इन फैब्रिक की साड़ी से यदि आप स्कर्ट बनाएंगी तो उससे इसका लुक काफी खूबसूरत आयेगा। यदि साड़ी का पल्लू अलग डिजाइन का है तो उससे क्रॉप टॉप तैयार कराएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कॉ ऑर्ड सेट - फोटो : instagram
कॉ ऑर्ड सेट

आज कल युवा लड़कियों को कॉ ऑर्ड सेट पहनना काफी पसन्द आ रहा है।   इसे तैयार करने के लिए आपको ऐसे फैब्रिक की जरूरत पड़ेगी इससे पहनकर लुक अच्छा लगे। वैसे तो ज्यादातर कॉ ऑर्ड सेट सिल्क के फैब्रिक में ही अच्छे लगते हैं। इसलिए आप सिल्क फैब्रिक की साड़ी से इसे तैयार करवा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें