फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lipstick Applying Tips: अब लिपस्टिक बार-बार लगाने की जरूरत नहीं, ये ट्रिक्स करेंगी कमाल

Fri, 13 Jun 2025 12:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Your Lipstick Long Lasting: यदि आपकी लिपस्टिक भी एक से दो घंटे में खराब हो जाती है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमारी बताई गई टिप्स से आप अपनी सिंपल लिपस्टिक को भी घंटों टिका सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
अब लिपस्टिक बार-बार लगाने की जरूरत नहीं, ये ट्रिक्स करेंगी कमाल - फोटो : Adobe stock
How to Make Your Lipstick Long Lasting : शायद ही कोई महिला होगी, जिसे लिपस्टिक लगाना पसंद न हो। अब तो छोटी-छोटी बच्चियों से लेकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों के पास तक लिपस्टिक का शानदार कलेक्शन होता है। लिपस्टिक लगाने से लुक एकदम बदल सा जाता है। लिपस्टिक लगाना जितना आसान है, उतना ही कठिन होता है लंबे समय तक इसे टिकाए रखना।

दरअसल, ज्यादा महिलाओं की यही शिकायत रहती है कि उनकी लिपस्टिक जल्दी मिट हो जाती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी ही ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपकी सस्ती सी लिपस्टिक भी घंटो तक टिकी रहेगी
विज्ञापन

2 of 6
होंठों को पहले करें स्क्रब - फोटो : Freepik.com
होंठों को पहले करें स्क्रब

चेहरे के साथ-साथ होंठों की डेड स्किन निकालना भी काफी जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि आपके होंठों पर डेड स्किन जमा रहेगी तो इसपर लिपस्टिक का ज्यादा लंबे समय तक टिकना मुश्किल होगा। इसलिए हफ्ते में कम से कम तीन बार अपने होंठों को एक्सफोलिएट करें। इसके लिए पिसी हुई चीनी और शहद के मिश्रण को होंठों पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। इसके बाद किसी मुलायम ब्रश की मदद से होंठों को साफ कर लें। 


 
विज्ञापन

3 of 6
लिप बाम लगाएं - फोटो : Adobe stock
लिप बाम लगाएं

सूखे होंठों पर लिपस्टिक ज्यादा समय तक टिक नहीं पाती है। इसलिए जब भी कभी लिपस्टिक लगा रही हैं तो पहले अपने बालों में लिप बाम अवश्य लगाएं। इससे आपके होंठ मुलायम बने रहेंगे। ध्यान रखें कि यदि आप ज्यादा लिप बाम का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी लिपस्टिक ग्लॉसी दिखेगी। ऐसे में एक टिशू से एक्स्ट्रा बाम हल्के से हटा दें। ताकि होंठ मुलायम भी हो जाएं 

 

4 of 6
लिप प्राइमर या कंसीलर का इस्तेमाल करें - फोटो : Freepik
लिप प्राइमर या कंसीलर का इस्तेमाल करें

अब तो बाजार में चेहरे की तरह लिप प्राइमर भी आने लगा है। लिपस्टिक लगाने से पहले इस लिप प्राइमर का इस्तेमाल करें, इससे भी आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी। चाहें तो हल्का सा कंसीलर भी आप अपने होंठों पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे लिपस्टिक का रंग उभर कर सामने आता है और लिपस्टिक लंबे समय तक चिटी रहती है।   

 
विज्ञापन

5 of 6
डबल कोट अप्लाई करें - फोटो : Adobe stock
डबल कोट अप्लाई करें

यदि आप डबल कोट में लिपस्टिक अप्लाई करेंगी तो इससे भी ये लंबे समय तक टिकी रहेगी। लिपस्टिक का डबल कोट लगाने के लिए सबसे पहले लिपस्टिक की एक परत लगाने के बाद टिशू से हल्के से दबाएं, फिर दूसरी लेयर लगाएं। इससे आपकी लिपस्टिक हल्की ड्राई हो जाएगी, और लंबे समय तक टिकी रहेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रांसलूसेंट पाउडर से सेट करें - फोटो : Adobe stock
ट्रांसलूसेंट पाउडर से सेट करें

जिस तरह से मेकअप को सेट करने के लिए ट्रांसलूसेंट पाउडर का इस्तेमाल होता है, ठीक उसी तरह से अपनी लिपस्टिक को भी इससे सेट करें। इसके लिए टिशू को होंठों पर रखें और ऊपर से थोड़ा ट्रांसलूसेंट पाउडर ब्रश से लगाएं। ये लिपस्टिक को लॉक कर देता है और लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें