How To Make Moisturizer: यदि आपको बाजार में मिलने वाले मॉइश्चराइजर सूट नहीं करते तो घर पर आसान विधि से इसे तैयार करें। यहां हम आपको मॉइश्चराइजर बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
घर पर तैयार करें मॉइश्चराइजर, आसान है इसे बनाने का तरीका
- फोटो : Adobe stock
How To Make Moisturizer : वैसे तो बाजार में तमाम तरह के मॉइश्चराइजर मिलते हैं, जो स्किन टाइप के हिसाब से ही होते हैं, पर कई बार ये किसी को सूट नहीं करते। ये मॉइश्चराइजर काफी महंगे भी आते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग इसे खरीदने से भी बचते हैं।
इसी परेशानी को देखते हुए आप घर पर भी मॉइश्चराइजर तैयार कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको आसान विधि से मॉइश्चराइजर तैयार करना बताएंगे। खास बात ये है कि इसे तैयार करने के लिए न तो किसी केमिकल की और न ही ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
2 of 7
घर पर मॉइश्चराइजर बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
घर पर मॉइश्चराइजर बनाने का सामान
एलोवेरा जेल– 2 टेबलस्पून
नारियल तेल / बादाम तेल – 1 टेबलस्पून
ग्लिसरीन– 1 टीस्पून
विटामिन E कैप्सूल
एसेंशियल ऑयल
विज्ञापन
3 of 7
मॉइश्चराइजर बनाने की विधि
- फोटो : Freepik.com
मॉइश्चराइजर बनाने की विधि
मॉइश्चराइजर बनाने के लिए सबसे पहले आपको सभी सामानों को अच्छी तरह से मिक्स करने की जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल और नारियल/बादाम तेल मिलाएं। इसके बाद उसमें ग्लिसरीन और विटामिन E कैप्सूल का तेल मिलाएं।
4 of 7
मॉइश्चराइजर बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
यदि आपको खुशबू पसंद है तो इसमें एसेंशियल ऑयल मिक्स करें। सामानों को मिक्स करने के बाद सबको अच्छे से फेंटें जब तक क्रीम जैसा टेक्सचर न बन जाए। बस ये मॉइश्चराइजर तैयार है। अब इसे एक साफ एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
कैसे करें इस्तेमाल ?
- फोटो : freepik.com
कैसे करें इस्तेमाल ?
अब जब आपने घर पर ही मॉइश्चराइजर बनाकर तैयार कर लिया है तो इसे रोजाना सुबह और रात को साफ चेहरे पर लगाएं। यदि आपके हाथ-पैर काफी रूखे हैं तो आप उनपर भी इस मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी त्वचा को मुलायम बनाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
फायदे
- फोटो : freepik
फायदे
त्वचा पर यदि आप नियमित रूप से इस मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करेंगे तो ये आपकी स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखता है। इसमें जो एलोवेरा जेल मिक्स किया गया है, वो स्किन को कूलिंग पहुंचाता है।
नारियल या बादाम तेल से स्किन सॉफ्ट बनती है, जिससे स्किन को काफी आराम मिलता है। ये मॉइश्चराइजर न सिर्फ काफी सस्ता है, बल्कि इसके इस्तेमाल से आपको किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होगा।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।