फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: स्लिम लुक के लिए पहनें इस तरह से स्कर्ट, दिखेंगी पतली और स्टाइलिश

Sun, 30 Jan 2022 11:03 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
short skirt - फोटो : istock
कर्वी फिगर वाली महिलाओं के लिए फैशन के नाम पर बहुत ही कम विकल्प होते हैं। लेकिन अगर वो चाहें तो थोड़ी सी समझदारी के साथ खुद को स्टाइलिश दिखा सकती हैं। वहीं अगर आपका फेवरेट आउटफिट स्कर्ट है और आप केवल अपनी कर्वी फिगर की वजह से इसे नहीं पहनना चाहतीं तो कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स की मदद लें। सही फिटिंग और डिजाइन की स्कर्ट के चुनाव के साथ आप पतली दिख सकती हैं। तो चलिए जानें वो कौन से टिप्स हैं जिन्हें फॉलो कर स्कर्ट में भी स्लिम लुक पाया जा सकता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
high waist skirt
हाई वेस्ट स्कर्ट
अगर आपका टमी बाहर की ओर निकला है तो हमेशा हाई वेस्ट स्कर्ट का चुनाव करें। ये आपके टमी को छिपाने का काम करेगा। वहीं स्लिम और फिटिंग की हाई राईज स्कर्ट आपके कर्वी फिगर को सही कॉम्पिलेंट देगी। इन स्कर्ट के साथ अपर वियर को अंदर करके ही पहनें। 
विज्ञापन

3 of 7
skirt - फोटो : Instagram
हाई वेस्ट स्कर्ट के साथ स्लिमर लुक चाहिए तो क्रॉप टॉप या फिर टॉप को इन करके पहनें। ये दोनों ही लुक आपको स्लिम दिखाने में मदद करेंगे। क्रॉप टॉप से हर किसी का ध्यान चौड़ी कमर से हटकर क्रॉप टॉप पर चला जाएगा। वहीं इस स्कर्ट और टॉप को आप लेयरिंग के जरिए भी स्टाइल कर सकते हैं। 

4 of 7
skirt - फोटो : instagram
स्कर्ट के साथ स्लिम दिखने की चाहत है तो वेस्ट के पास से टाइट फिटिंग स्कर्ट का ही चुनाव करें। साथ में मिड लेंथ के साथ आप फ्रिल ऐड कर सकती हैं। ये आपके हैवी बॉटम्स से ध्यान बांटने का काम करेगा। वहीं साथ में किसी भी तरह के टॉप को इन करके ही पहनें। ये लुक को स्लिम दिखाने में मदद करेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
skirt - फोटो : instagram
अगर आप स्टाइलिस्टा बनना चाहती हैं तो स्लिट स्कर्ट भी खूबसूरत लगती है। वहीं ये पैरों को स्लिम दिखाने में मदद करती है। साथ ही काफी स्टाइलिश भी नजर आती है। जिसे पहन आप चौड़ी कमर से ध्यान भटका सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
skirt - फोटो : instagram
स्कर्ट का चुनाव कर रही हैं तो मिनी रैप स्कर्ट भी आपके लुक को बेहतर बनाएगी। ओवरसाइज शर्ट के साथ आप चाहे तो रैप स्कर्ट को मैच कर सकती हैं। साथ में एंकल लेंथ बूट्स या फिर स्ट्रैपी सैंडिल के साथ इसे मैच करें। ये लुक आपके हैवी बॉटम से नजरें हटाने का काम करेगा। इसे पहन आप स्लिम लुक में नजर आ सकती हैं। तो अगली बार अगर स्कर्ट पहनने की सोच रही हैं तो शार्ट लेंथ या मिड लेंथ स्कर्ट का चुनाव करें। साथ में इसे हाई वेस्ट ही चुनें। इन कुछ टिप्स की मदद से आप स्लिम लुक पा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
skirt - फोटो : instagram
अगर आप चौड़ी कमर की मालकिन है तो कभी भी प्लीटेड या फ्रिल स्कर्ट का चुनाव ना करें। ये आपकी कमर को और भी ज्यादा हैवी और चौड़ा दिखाने लगती है। जिसकी वजह से हर किसी का ध्यान बस वेस्ट पर ही रहेगा और आप मोटी नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें