फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill Photos: शहनाज गिल का नया लुक देख फैंस को आई सिद्धार्थ की याद, आप भी देखें तस्वीरें

Sat, 29 Jan 2022 05:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल साड़ी - फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज गिल इन दिनों अपने एक से बढ़कर एक लुक के कारण इंटरनेट पर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले पीले रंग के लहंगे में नजर आ चुकी शहनाज ने इस बार सिक्विन साड़ी में दिखीं। उनके नए लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शहनाज गिल ने अपने लेटेस्ट साड़ी लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आते ही 11 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम यूजर्स ने पसंद की है। बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में शहनाज गिल शामिल होने वाली हैं। इस मौके पर फैंस उनके इस लुक को देख पाएंगे। ध्यान दें कि शहनाज बिगबाॅस की प्रतिभागी रह चुकी हैं और उस सीजन की सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट रही थीं। एक बार फिर बिग बॉस के मंच पर शहनाज गिल नजर आएंगी। तस्वीरों में आप शहनाज गिल के लेटेस्ट साड़ी लुक की तस्वीरे देख सकते हैं। अगली स्लाइड्स में शहनाज गिल की लेटेस्ट तस्वीरें देखिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शहनाज गिल साड़ी - फोटो : instagram/shehnaazgill
तस्वीरों में देख सकते हैं कि शहनाज गिल ने ब्लश पिंक कलर की साड़ी पहन रखी है। पिंक सिक्विन साड़ी में अलग पैटर्न की कढ़ाई से सिमरी लुक दे दिया गया। उनकी साड़ी में भारी सिक्विन बॉर्डर पट्टी और पल्लू दिया गया है। शहनाज ने ट्रेडिशनल ड्रेपिंग स्टाइल पल्लू को कंधों पर लिया हुआ है, जिसकी लेंथ जमीन को छू रही है।
विज्ञापन

3 of 5
शहनाज गिल साड़ी - फोटो : instagram/shehnaazgill
इस खूबसूरत साड़ी पर शहनाज ने मैचिंग ब्लश पिंक स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया है। चमकदार ब्लाउज में स्वीटहार्ट नेकलाइन दी गई है। उल्टे हेम के साथ ही ब्लाउज के बैक पर क्रिस-क्रॉस पट्टियां दी गई हैं।

4 of 5
शहनाज गिल साड़ी - फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज ने अपने लुक को पूरा करने के लिए डायमंड नेकलेस, मैचिंग टियर-ड्रॉप इयररिंग्स और रिंग को एक्सेसरीज में शामिल किया है। वहीं ग्लैम लुक के लिए शिमर पिंक आई शैडो, विंग्ड आईलाइनर, ब्लश गाल, ग्लासी न्यूड पिंक लिप शेड और मस्कारा अप्लाई किया है। साथ ही साइड-पार्टेड खुले बाल रखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज गिल साड़ी - फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज गिल के इस झिलमिलाते सिक्विन साड़ी लुक की तस्वीरे देख कर फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई। उनके तस्वीरे को देख जितना शहनाज की खूबसूरती की तारीफ हो रही है, उतना ही फैंस सिद्धार्थ को भी याद कर रहे। लोग एक बार फिर बिगबाॅस के मंच पर शहनाज और सिद्धार्थ को साथ देखना चाहते हैं, हालांकि शहनाज भी बिगबाॅस पर सिद्धार्थ की यादों को दर्शकों से सामने ताजा करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें