How To Identify Real Silk: सिल्क की साड़ी अपने आप में ही काफी रॉयल लुक देती है। ऐसे में अपने पैसे का सही इस्तेमाल करें और कुछ बातों का ध्यान रखकर असली सिल्क की ही साड़ी खरीदें।
विज्ञापन
1 of 7
असली के नाम पर बाजार में बेचा जा रहा नकली सिल्क, ऐसे करें पहचान ?
- फोटो : Adobe Stock
How To Identify Real Silk: सालों से सिल्क फैब्रिक महिलाओं के लेकर पुरुषों के लुक में रॉयल्टी जोड़ता आ रहा है। चाहे महिलाओं की साड़ी की बात करें, या फिर बात करें पुरुषों के कुर्तों की, सिल्क फैब्रिक हर किसी के लिए परफेक्ट माना जाता है। सिल्क फैब्रिक का ट्रेंड इतना ज्यादा है, कि इसे आप ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन तक आसानी से खरीद सकते हैं।
पर, क्या आप जानते हैं आजकल ट्रेंड को देखते हुए लोग असली के नाम पर नकली सिल्क बेच रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी सिल्क का आउटफिट खरीद रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें और असली सिल्क की पहचान करके ही इसे खरीदें। यहां हम आपको असली सिल्क की पहचान करने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
जलाकर देखें
- फोटो : instagram
जलाकर देखें
जब भी सिल्क की साड़ी खरीदने जाएं तो उसका निकला हुआ धागा तोड़कर उसे जलाकर देखें। यदि सिल्क फैब्रिक असली होगा तो ये जलने पर बाल या ऊन जैसी महक देगा। जबकि अगर ये नकली होगा, तो इसे जलाने पर प्लास्टिक जैसी महक आएगी। इसका ये टेस्ट कहीं बाहर ही करें।
विज्ञापन
3 of 7
छूकर पहचानें
- फोटो : Instagram
छूकर पहचानें
असली सिल्क की पहचान आप छूने से भी कर सकते हैं। ये बात ध्यान रखें कि असली सिल्क को छूने पर वह ठंडा और चिकना लगता है। जबकि यदि आप नकली सिल्क को छुएंगे तो ये प्लास्टिक जैसा महसूस होगा। ये काफी गर्म भी रहता है।
4 of 7
रगड़कर देखें
- फोटो : instagram
रगड़कर देखें
असली सिल्क वैसे तो ठंडा होता है, लेकिन जब इसे रगड़ा जाएगा, तो ये हल्की गर्माहट का एहसास देता है। जबकि यदि आप नकली सिल्क का इस्तेमाल करेंगे तो इससे गर्माहट नहीं होती है। नकली सिल्क को छूने से गर्मी लगती है।
विज्ञापन
5 of 7
धूप में चमक देखें
- फोटो : instagram
धूप में चमक देखें
सिल्क फैब्रिक की साड़ी खरीदने जा रहे हैं, तो एक बार इसे धूप में चेक करें। दरअसल, जो असली सिल्क होता है वो धूप में हल्का चमकता है और आपको ये एहसास दिलाता है, कि उसका रंग बदल रहा है। जबकि नकली सिल्क की चमक धूप में काफी ज्यादा हो जाती है, और उसमें रंग भी नहीं बदलता।
विज्ञापन
6 of 7
वाटर टेस्ट करें
- फोटो : instagram
वाटर टेस्ट करें
असली सिल्क की पहचान करने के लिए आप वाटर टेस्ट भी करके देख सकते हैं। इसके लिए सिल्क पर थोड़ा सा पानी डालें। यदि ये असली होगा तो इसका पानी जल्दी सूख जाएगा। जबकि अगर ये नकली होगा तो इसपर पानी ठहर जाता है, या फिर इसपर पानी का भी निशान आ जाता है।
सिल्क की साड़ी काफी महंगी आती है, इसलिए कोशिश करें कि इसे किसी ऐसी दुकान से ही खरीदें जो भरोसेमंद हो। अगर ऑनलाइन खरीद रहे हैं, तो ग्राहक रिव्यू और रिटर्न पॉलिसी जरूर देखें, ताकि अगर आपको ये पसंद न आए तो इसे वापस कर सकें।