फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shopping Tips: लहंगे-साड़ी में असली हैंड वर्क की पहचान कैसे करें ? जान लें ये बातें, वरना पैसे होंगे बर्बाद

Mon, 26 May 2025 05:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Identify Real Hand Work: लहंगा और साड़ी में महिलाएं हमेशा हैंड वर्क को ज्यादा पसंद करती है। पर यदि आपको असली हैंड वर्क की पहचान करना नहीं आता होगा, उनके पैसे बर्बाद हो जाएंगे। इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ें। 
विज्ञापन
1 of 7
लहंगे-साड़ी में असली हैंड वर्क की पहचान कैसे करें ? - फोटो : instagram
How To Identify Real Hand Work: शादी में पहनने वाला लहंगा और साड़ियां काफी महंगी आती हैं। खासतौर पर अगर जरी वाले लहंगे-साड़ी की तरफ नजरें उठा ली जाएं तो उनके दाम तो आसमान छूते हैं। जरी वाले लहंगे-साड़ी देखने में न सिर्फ खूबसूरत लगते हैं, बल्कि इन्हें पहनने से अंदाज एकदम शाही लगता है, लेकिन आजकल बाजार में जरी के हैंडवर्क के नाम भी मशीन के काम वाले आउटफिट, असली वर्क के नाम पर बेचे जा रहे हैं, जो बजट में भी आ जाते हैं।

ज्यादातर लोगों तो असली और नकली जरी के वर्क में फर्क पता नहीं लग पाता। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप आसानी से असली और नकली जरी वर्क की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप असली और नकली का फर्क जान जाएंगे तो आपके पैसे भी बर्बाद होने से बच जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
देखें धागे की अनियमितता - फोटो : instagram

देखें धागे की अनियमितता

यदि आप हैंड वर्क का आउटफिट खरीदने जा रहे हैं, तो उसके धागे की अनियमितता देखें। ध्यान रखें कि मशीन से जो काम किया जाता है इसका पैटर्न एकदम एक जैसा होता है।
विज्ञापन

3 of 7
देखें धागे की अनियमितता - फोटो : instagram
यानी कि उसमें धागों की दूरी में एक समान होगी, जबकि यदि आउटफिट पर हाथ से काम किया गया है, तो धागे में अनियमितता  ही इस बात का सबूत होती है कि आउटफिट पर हैंड वर्क है। 

 

4 of 7
काम को उलट कर देखें - फोटो : instagram
काम को उलट कर देखें

आउटफिट खरीदने से पहले एक बार उलटकर चेक अवश्य करें। ध्यान रखें कि यदि किसी आउटफिट पर मशीन से काम किया गया है, तो उसमें बहुत सफाई होगी। धागे एक-दूसरे में बिल्कुल उलझे नहीं होंगे।
विज्ञापन

5 of 7
काम को उलट कर देखें - फोटो : instagram
जबकि हाथ से किए गए काम में धागे भी उलझे होंगे, और उसमें ज्यादा सफाई नहीं होती। हाथ के काम वाले आउटफिट के उलटी तरफ धागों में गांठें भी बंधी दिखाई देती हैं।  

 
विज्ञापन

6 of 7
समय चेक करें - फोटो : instagram
समय चेक करें

यदि कोई दुकानदार आपसे ये दावा करता है कि वो एक हफ्ते में हैंड वर्क का आउटफिट तैयार करवा देगा, तो ये साफ है कि वो झूठ बोल रहा है। क्योंकि हैंड वर्क में बहुत समय और मेहनत लगती है, जिस कारण हैंडवर्क का आउटफिट तैयार होने में महीनों का समय लगता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेट परखें - फोटो : instagram
रेट परखें

आउटफिट खरीदते समय ध्यान रखें कि यदि कोई दुकानदार हैंड वर्क का आउटफिट आपको काफी सस्ते में दे रहा है, तो वो भी नकली हो सकता है। हैंड वर्क वाले आउटफिट का दाम काफी ज्यादा होता है, क्योंकि इसमें लेबर कॉस्ट काफी ज्यादा होती है। इसलिए यदि कोई सस्ता दे रहा है तो इसे भरोसेमंद वाली जगह से ही खरीदें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें