नितांशी गोयल
- फोटो : instagram
नितांशी गोयल
कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारेट पर उतरने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय अभिनेत्री नितांशी गोयल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो जब सफेद रंग के आउटफिट में दिखाई दीं, तो लोगों की धड़कनें मानों थम सी गईं। उनका अंदाज काफी खूबसूरत लग रहा था। उनके इस लुक में सबसे खास थी उनकी हेयर एक्सेसरीज। अपने बालों में चोटी बनाकर उन्होंने एक्सेसरीज की जगह छोटे-छोटे फ्रेम अटैच किए थे, मधुबाला, मीना कुमारी, रेखा, वहीदा रहमान, श्रीदेवी, नूतन, हेमा मालिनी और वैजयंती माला जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों की तस्वीरें शामिल हैं।