फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chikankari Work: इन 4 आसान तरीकों से करें असली चिकनकारी वर्क की पहचान

Fri, 21 Jun 2024 11:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप असली और नकली चिकनकारी वर्क में पहचान नहीं कर पाते हैं, तो ये लेख आपके लिए है। 
विज्ञापन
1 of 5
असली चिकनकारी वर्क की कैसे करें पहचान? - फोटो : instagram
Chikankari Work: जब भी लखनऊ का नाम लोगों के जहन में आता है तो वहां का खाना और चिकनकारी वर्क का ख्याल सबसे पहले आता है। चिकनकारी वर्क इतना हल्का और आरामदायक होता है कि लोग उसे गर्मी के मौसम में ही पहनना ज्यादा पसंद करते हैं।

एक समय था जब चिकनकारी वर्क के कपड़े कुछ लिमिटेड जगहों पर ही मिलते थे, लेकिन आज के समय में आपको ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक चिकनकारी वर्क के कपड़े आसानी से मिल जाते हैं। इनका दाम भी काफी कम होता है।

ऐसे में लोगों को ये समझ ही नहीं आता कि ये कहीं वो नकली चिकनकारी वर्क के झांसे में तो वो नहीं आ गए। कई बार तो दुकानदार ही आपको असली चिकनकारी के नाम पर मशीन की कढ़ाई वाला कपड़ा पकड़ा ठग भी सकते हैं। इसी के चलते आज के इस लेख में हम आपको असली चिकनकारी वर्क पहचानने के 4 बेस्ट तरीके बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी नकली काम के झांसे में न पड़ें। 
विज्ञापन

2 of 5
असली चिकनकारी वर्क की कैसे करें पहचान? - फोटो : instagram
होती हैं खामियां

अगर आप असली चिकनकारी वर्क की तलाश कर रहे हैं तो इसकी कढ़ाई पर ध्यान दें। असली चिकनकारी वर्क हाथ से किया जाता है। ऐसे में कई बार कपड़े में अंदर की तरफ लंबे धागे रह जाते हैं। इसके साथ ही कपड़े के उल्टी तरफ आपको धागों में गांठे लगी भी दिखाई देती हैं। जबकि अगर ये वर्क नकली होगा और इस पर मशीन से काम किया गया होगा तो कपड़े के उल्टी तरफ का हिस्सा एकदम साफ होता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
असली चिकनकारी वर्क की कैसे करें पहचान? - फोटो : instagram

रंग का रखें ध्यान

असली चिकनकारी वर्क को डाई करने के लिए प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में ये काफी हल्के होते हैं। लेकिन अगर आपको कपड़े पर ज्यादा डार्क और चमकीले रंग दिखाई दे रहे हैं तो इसका मतलब साफ है कि ये नकली चिकनकारी वर्क है। 
 

4 of 5
असली चिकनकारी वर्क की कैसे करें पहचान? - फोटो : instagram

कढ़ाई पर दें ध्यान

अगर आपको असली चिकनकारी की पहचान है तो ये भी पता होगा कि असली चिकनकारी में लगभग 40 प्रकार के टांके और जालियां होते हैं। इनमें बखिया सबसे आम कढ़ाई है। वहीं सबसे मुश्किल और कीमती टांका है नुकीली मुर्री होता है। ज्यादातर कपड़ों में बखिया का काम होता है, जोकि कपड़े की बैक साइड पर क्रिस क्रॉस नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
असली चिकनकारी वर्क की कैसे करें पहचान? - फोटो : instagram

कीमत होती है ज्यादा

असली चिकनकारी वर्क काफी मेहनत से किया जाता है। ऐसे में इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है। अगर आपको ये बेहद कम दामों में मिल रहा है तो एक बार इसके वर्क को अच्छी तरह से परख लें, ताकि कहीं आप भी नकली चिकनकारी वर्क में न फंस जाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें