How To Identify Leather Jacket: भले ही समय के साथ फैशन में बदलाव होता रहता है, लेकिन सालों से एक चीज नहीं बदली। ये चीज है लेदर की जैकेट। लेदर की जैकेट आज भी क्लासी लुक के लिए कैरी की जाती है। पुरुषों के साथ-साथ अब तो महिलाएं भी लेदर की जैकेट पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाती हैं। ये न सिर्फ पहनने में अच्छी लगती है, बल्कि इसे पहनकर सर्दी से भी बचाव होता है। इसलिए हर किसी के पास एक न एक लेदर की जैकेट अवश्य होती है।
वैसे तो लेदर की जैकेट काफी महंगी आती है, लेकिन कई जगह लोग कम दामों में भी लेदर जैकेट बेच देते हैं। ये जैकेट असली है या नकली, खरीदने से पहले इस बात का पता लगाना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में हम आपको यहां असली और नकली लेदर जैकेट की पहचान का तरीका बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप असली प्रोडक्ट ही खरीदेंगे।