फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2026: पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये फैशन टिप्स, हर कोई करेगा तारीफ

Sun, 01 Nov 2026 09:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Get Ready for a Diwali Party:  जानें कैसे सही आउटफिट, मेकअप और एक्सेसरीज चुनकर अपने दिवाली पार्टी लुक को बनाएं सबसे खास, ताकि हर किसी की नजरें आप पर ठहर जाएं।
 
विज्ञापन
1 of 8
पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये फैशन टिप्स - फोटो : AI
How to Get Ready for a Diwali Party: दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और सजने-संवरने का मौका लेकर आता है। इस खास मौके पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग और आकर्षक नजर आए। अगर आप भी दिवाली पार्टी में शामिल होने जा रही हैं, तो सही आउटफिट, मेकअप, हेयरस्टाइल और जूलरी का चुनाव करके अपने लुक को खास बना सकती हैं। 

जरूरी नहीं कि खूबसूरत दिखने के लिए आप महंगे कपड़े ही खरीदें। थोड़ी स्मार्ट स्टाइलिंग और फैशन की सही समझ से आप कम बजट में भी शानदार लुक पा सकती हैं। आइए जानते हैं दिवाली पार्टी के लिए ऐसे फैशन टिप्स, जिनकी मदद से आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों अंदाज में खूबसूरत दिख सकती हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये फैशन टिप्स - फोटो : AI
 1. लेटेस्ट दिवाली पार्टी आउटफिट्स: साड़ी से लेकर इंडो-वेस्टर्न ड्रेस तक

दिवाली पार्टी में ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के आउटफिट्स खूब पसंद किए जाते हैं। अगर आप एलिगेंट और ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं तो सीक्विन वर्क वाली साड़ी पहन सकती हैं। इसके अलावा सिल्क साड़ी, ऑर्गेंजा साड़ी और शिमरी साड़ी भी पार्टी के लिए अच्छा विकल्प हैं।

अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा चुनें। वहीं, अनारकली सूट और शरारा सेट आपको ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक देंगे। जो महिलाएं कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, वे इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, धोती पैंट सेट या स्टाइलिश को-ऑर्ड सेट पहन सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप: आउटफिट के साथ ज्यादा हैवी एक्सेसरीज पहनने के बजाय एक स्टेटमेंट नेकपीस या ईयररिंग्स चुनें।

 
विज्ञापन

3 of 8
पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये फैशन टिप्स - फोटो : AI
 2. ट्रेंडी एथनिक वियर:  

दिवाली पर कपड़ों के रंग आपके पूरे लुक को खास बना सकते हैं। इस मौके पर पारंपरिक रंगों के साथ मॉडर्न शेड्स भी ट्राई किए जा सकते हैं।

 रॉयल ब्लू: यह रंग आपको क्लासी और रॉयल लुक देता है।
एमराल्ड ग्रीन: साड़ी और लहंगे में यह शेड बेहद खूबसूरत लगता है।
 वाइन और मरून: पार्टी के लिए ये रंग रिच और एलिगेंट लुक देते हैं।
गोल्डन और शैंपेन: ग्लैमरस और फेस्टिव लुक के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
 पेस्टल पिंक: सॉफ्ट और सोबर लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है।

इसके अलावा मिरर वर्क, गोटा पट्टी, सीक्विन और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वाले आउटफिट्स भी चुन सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप: अगर आपका आउटफिट हैवी है तो हल्की जूलरी पहनें और सिंपल ड्रेस के साथ हैवी जूलरी ट्राई करें।

 

4 of 8
पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये फैशन टिप्स - फोटो : AI
  3. दिवाली पार्टी मेकअप

दिवाली पार्टी में खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप का सही चुनाव बेहद जरूरी है। इस मौके पर आप सॉफ्ट ग्लैम मेकअप या बोल्ड मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं।

सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करके मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके बाद अपनी स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन या स्किन टिंट का इस्तेमाल करें। चेहरे को नेचुरल ग्लो देने के लिए हल्का हाइलाइटर और ब्लश लगाएं।

आंखों के मेकअप के लिए गोल्डन, ब्रॉन्ज और ब्राउन आईशैडो अच्छे विकल्प हैं। अगर आप बोल्ड लुक चाहती हैं तो स्मोकी आई मेकअप कर सकती हैं। वहीं, न्यूड, पीच और रोज पिंक लिपस्टिक आपके मेकअप को सॉफ्ट और एलिगेंट बनाएगी।

स्टाइलिंग टिप: हैवी आई मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और हल्के आई मेकअप के साथ बोल्ड रेड या मरून लिपस्टिक लगाएं।

 
विज्ञापन

5 of 8
पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये फैशन टिप्स - फोटो : AI
  4. स्टाइलिश हेयरस्टाइल:  

आपका हेयरस्टाइल भी आपके पार्टी लुक को खूबसूरत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आपने साड़ी या लहंगा पहना है तो सॉफ्ट कर्ल्स और ओपन हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं।

अगर आप ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं तो गजरे के साथ लो बन हेयरस्टाइल अच्छा विकल्प है। वहीं, अनारकली सूट और शरारा के साथ साइड ब्रेड, हाफ अप-हाफ डाउन और वेवी हेयरस्टाइल भी खूबसूरत लगते हैं।

कुछ खास हेयरस्टाइल आइडियाज:
  • सॉफ्ट वेवी ओपन हेयर
  • मेसी बन विद गजरा
  • स्लीक लो बन
  •  हाफ अप-हाफ डाउन हेयरस्टाइल
  • साइड ब्रेड हेयरस्टाइल

स्टाइलिंग टिप: चेहरे के आकार और आउटफिट के नेक डिजाइन के हिसाब से हेयरस्टाइल चुनें।

 
विज्ञापन

6 of 8
पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये फैशन टिप्स - फोटो : AI
 5. ज्वेलरी और एक्सेसरीज

दिवाली पार्टी में सही ज्वेलरी आपके सिंपल आउटफिट को भी शानदार बना सकती है। अगर आपने साड़ी या लहंगा पहना है तो कुंदन, पोल्की और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं।

चांदबाली: एथनिक आउटफिट के साथ खूबसूरत लगती है।
 झुमके: सिंपल सूट और साड़ी के साथ परफेक्ट रहते हैं।
 चोकर नेकलेस: डीप नेक ब्लाउज और लहंगे के साथ अच्छा लगता है।
मांग टीका: ट्रेडिशनल और रॉयल लुक के लिए चुन सकती हैं।
क्लच बैग: अपने आउटफिट से मैच करता हुआ एम्ब्रॉयडरी या मेटैलिक क्लच कैरी करें।

स्टाइलिंग टिप: एक साथ बहुत सारे हैवी जूलरी पीस पहनने से बचें। किसी एक एक्सेसरी को अपने लुक का हाइलाइट बनाएं।

 
विज्ञापन

7 of 8
पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये फैशन टिप्स - फोटो : AI
6. फुटवियर स्टाइलिंग: हील्स, जूती या सैंडल, क्या रहेगा बेस्ट?

कई बार खूबसूरत आउटफिट पहनने के बाद भी गलत फुटवियर पूरे लुक को बिगाड़ सकता है। इसलिए दिवाली पार्टी के लिए ऐसे फुटवियर चुनें जो स्टाइलिश होने के साथ आरामदायक भी हों।

अगर आप लहंगा या साड़ी पहन रही हैं तो ब्लॉक हील्स या एम्बेलिश्ड सैंडल चुन सकती हैं। वहीं, अनारकली सूट और शरारा के साथ पंजाबी जूती या मोजड़ी खूबसूरत लगती है।

अगर पार्टी में आपको काफी देर तक खड़े रहना या डांस करना है तो बहुत ऊंची हील्स पहनने से बचें। कम्फर्टेबल ब्लॉक हील्स या फ्लैट एथनिक फुटवियर बेहतर रहेंगे।

स्टाइलिंग टिप: गोल्डन, सिल्वर और न्यूड फुटवियर ज्यादातर फेस्टिव आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये फैशन टिप्स - फोटो : AI
 7. बजट फ्रेंडली फैशन टिप्स

दिवाली पार्टी में खूबसूरत दिखने के लिए हर बार नए और महंगे कपड़े खरीदना जरूरी नहीं है। आप अपनी पुरानी साड़ी, सूट या लहंगे को भी थोड़ी स्मार्ट स्टाइलिंग से नया लुक दे सकती हैं।
  •  पुरानी साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज पहनकर नया लुक बनाएं।
  • सिंपल सूट के साथ हैवी दुपट्टा कैरी करें।
  • पुराने लहंगे को नए क्रॉप टॉप या ब्लाउज के साथ स्टाइल करें।
  • आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनें।
  •  हेयरस्टाइल और मेकअप को खास बनाकर अपने लुक को अपग्रेड करें।
  •  एक ही क्लच और फुटवियर को अलग-अलग आउटफिट्स के साथ इस्तेमाल करें।

स्टाइलिंग टिप: अपने वार्डरोब में मौजूद कपड़ों को मिक्स एंड मैच करके भी आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए शानदार फेस्टिव लुक पा सकती हैं।

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें