फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: दिवाली पर फ्लोरल आउटफिट के साथ मैच करें ये एक्सेसरीज, दिखेंगी क्लासी

Mon, 24 Oct 2022 12:29 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
floral lahenga - फोटो : instagram
दिवाली का त्योहार नजदीक है। घर की साफ-सफाई और पूजा के सामान के साथ ही लोग जश्न मनाने के लिए पार्टी भी करते हैं। अगर आप भी पार्टी में शामिल होने के लिए किसी लुक्स की तलाश में हैं तो फ्लोरल प्रिंट के कपड़े पहनें। साथ ही इन कपड़ों को आप खास एक्सेसरीज की मदद से क्लासी लुक दें। सबके बीच में आप बिल्कुल अलग ही नजर आएंगे। फ्लोरल प्रिंट की साड़ी से लेकर ड्रेस या फिर इंडो-वेस्टर्न कपड़ों को ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे आप इन लुक्स को एक्सेसरीज की मदद से हटके बना सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
nora fatehi - फोटो : instagram
पहने मोतियों की ज्वैलरी
पर्ल ज्वैलरी सबसे ज्यादा क्लासी और रॉयल लुक देती हैं। आप फ्लोरल प्रिंट के कपड़ों के साथ पर्ल नेकलेस, ईयररिंग्स, चूड़ियों को पहन सकती हैं। ये आपको खूबसूरत लुक देंगी। आप इस तरह की ज्वैलरी को आराम से लोकल मार्केट से या ऑनलाइन खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
alia bhatt - फोटो : instagram
हेयर बन
बालों को अलग स्टाइल में बनाकर भी आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट के कपड़ों के साथ बालों में गुलाब के फूल लगाकर लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। सिंपल स्ट्रेट बाल या फिर कर्ली बालों के साथ ये फूल काफी खूबसूरत लगते हैं। साथ ही ये काफी ट्रेंड में भी हैं। 

4 of 6
kurta - फोटो : instagram
दुपट्टा
अगर आप किसी सिंपल से कुर्ते या लहंगे को पहन रही हैं तो साथ में फ्लोरल प्रिंट के दुपट्टे को कैरी करें। ये स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देगा। 
विज्ञापन

5 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt/
फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज
आप चाहें तो फ्लोरल प्रिंट के ब्लाउज को किसी सिंपल साड़ी के साथ मैच कर पहन सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लगेगा और आपको हटके लुक देगा। कटरीना कैफ की तरह आप इस लुक को ट्राई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashmika mandanna - फोटो : instagram
एथिनिक श्रग
इन दिनों इंडो-वेस्टर्न लुक में क्रॉप टॉप और पलाजो काफी ज्यादा ट्रेंड में है। आप इस लुक के साथ श्रग को मैच कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट का श्रग स्टाइलिश दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें