फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: ऐसे कपड़ों में नहीं दिखेगा मोटापा, फिट और स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राई करें ये फैशन ट्रिक्स

Sat, 17 Jun 2023 10:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बढ़े हुए वजन के साथ भी स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो इस लेख में आपके लिए कुछ टिप्स हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
chubby guys - फोटो : social media
Fashion Tips: वैसे तो लोग कहते हैं कि शारीरिक सुंदरता से ज्यादा मन की सुंदरता का भी काफी ज्यादा महत्व होता है। पर, बढ़ते हुए वजन की वजह से जब लोग ताने देने लगते हैं तो व्यक्ति का आत्मविश्वास डगमगाने लगता है। लड़कियों के पास आउटफिट को लेकर कई ऐसे ऑप्शन होते हैं, जिनसे वो बढ़ते वजन के बाद भी स्लिम दिखती हैं। पर, दिक्कत सामने आती है लड़कों के सामने।

दरअसल, लड़कों को कई बार ये समझ ही नहीं आता कि उनका वजन आखिर बढ़ क्यों रहा है। बढ़ते वजन की वजह से वो काफी असहज महसूस करने लगते हैं। कई मामलों में तो उन्हें घर से बाहर निकलने में भी परेशानी होती है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे फैशन टिप्स बताने जा रहे हैं, जो उन लड़कों के लिए बेहद मददगार होगी, जो अपने बढ़ते वजन की वजह से असहज महसूस करते हैं। इसी लेख में हम आपको लड़कों के फैशन के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Fat person
साइज का रखें ध्यान

अगर आपका वजन ज्यादा बढ़ गया है तो कपड़े खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ये ज्यादा टाइट ना हों। अगर कपड़े ज्यादा टाइट होंगे तो आप खुद भी इसे पहन कर असहज महसूस करेंगे। इसके साथ ही अगर आप  ज्यादा ढीले कपड़े पहनेंगे तो ये देखने में अजीब लगता है। ऐसे में हमेशा सही साइज के कपड़ों को ही कैरी करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
fat man - फोटो : getty images
भड़कीले प्रिंट्स से रहें दूर

अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो भड़कीले प्रिंट्स से दूर ही रहें। बढ़े वजन के साथ अगर आप भड़कीले रंग और प्रिंट के कपड़े पहनेंगे तो आपका वजन और ज्यादा बढ़ा हुआ दिखेगा। कोशिश करें कि आप वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले कपड़े ही पहनें।
 

4 of 5
t shirt - फोटो : social media
परफेक्ट रहती हैं V-नेक वाली टी-शर्ट्स

बढ़ते वजन वाले लड़को के लिए हमेशा V-नेक वाले टी-शर्ट्स परफेक्ट लगती हैं। इसे पहनकर वजन थोड़ा कम दिखता है। पर, अगर आपका पेट ज्यादा निकला हुआ है तो इस बात का ध्यान रखें कि शर्ट ही आपके ऊपर अच्छी लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chubby guy - फोटो : istock
शॉर्ट्स से रहें दूर

जिन लड़कों का वजन लगातार बढ़ रहा है वो शॉर्ट्स से दूरी बनाकर रखें। शॉर्ट्स पैंट्स में हैवी लड़कों का लुक बेेहद अजीब लगता है। भले ही ये काफी कंफर्टेबल होती हैं। पर, इनकी वजह से आपका लुक बिगड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें