Tips For Wearing Black In Summer: शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे ब्लैक रंग न पसंद हो। ये एक ऐसा रंग है, जिसे कभी भी, किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। ब्लैक रग का आउटफिट अपने आप में ही रॉयल लुक देने का काम करता है। लेकिन गर्मी के मौसम में ब्लैक आउटफिट पहनने में काफी परेशानी आती है।
दरअसल, गर्मी के मौसम में डार्क रंग पहनने से न सिर्फ और भी ज्यादा गर्मी लगती है, बल्कि घमौरियां होने की आंशंका भी काफी हद तक बढ़ जाती है। इसी कारण हम आपको गर्मी में ब्लैक आउटफिट को सही तरह से स्टाइल करने के टिप्स देंगे। इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने लुक में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
फैब्रिक हो सही
- फोटो : instagram
फैब्रिक हो सही
अपने लिए ब्लैक आउटफिट खरीद रहे हैं, या उसे पहनने जा रहे हैं तो पहले ये देख लें कि इसका फैब्रिक गर्मी के मौसम के हिसाब से हो। गर्मी के मौसम मे आप कॉटन, लिनन या रेयॉन फैब्रिक के ब्लैक आउटफिट कैरी कर सकते हैं। सिंथेटिक फैब्रिक से दूर रहें, इससे आपकी त्वचा पर इंफेक्शन का खतरा रहेगा।
विज्ञापन
3 of 6
बॉडी फिटिंग से रहें दूर
- फोटो : instagram
बॉडी फिटिंग से रहें दूर
गर्मी के मौसम में ज्यादा फिटिंग के कपड़े वैसे भी दिक्कत बढ़ा सकते हैं। खासतौर पर यदि इनका रंग ब्लैक होगा, तो ये आपको और परेशान कर देंगे। इसलिए इस मौसम में हमेशा ढीले ब्लैक आउटफिट ही पहनें, ताकि आपकी त्वचा पर किसी तरह की कोई परेशानी न होने पाए।
4 of 6
लेयरिंग से रहें दूर
- फोटो : instagram
लेयरिंग से रहें दूर
इस भीषण गर्मी में तो वैसे भी लेयरिंग से दूर ही रहना चाहिए। पर, जब बात हो रही है ब्लैक आउटफिट की तब तो इस बात को गांठ बांध लें कि इसके साथ लेयरिंग तो भूल के भी न करें। इससे आपकी परेशानी कई गुना बढ़ जाएगी लेयरिंग सिर्फ सर्दी के मौसम में अच्छी रहती है।
विज्ञापन
5 of 6
एक्सेसरीज हो हल्की
- फोटो : instagram
एक्सेसरीज हो हल्की
अपने ब्लैक आउटफिट लुक के साथ हल्की एक्सेसरीज का चयन करें। हैट, सनग्लासेस, हल्की ज्वेलरी या स्लिंग बैग के साथ अपने लुक को कंप्लीट करें। इसके साथ यदि आप ज्यादा हैवी एक्सेसरीज कैरी करेंगे तो इससे भी आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
गर्मी के मौसम में वैसे भी ज्यादा हैवी मेकअप की जरूरत नहीं पड़ती है। खासतौर पर जब आप ब्लैक रंग का आउटफिट कैरी कर रही हैं, तब तो अपने मेकअप को एकदम ही मिनिमल रखें। थोड़ा सा भी ज्यादा मेकअप आपको गर्मी में परेशान कर देगा।